June 12, 2026
रसोई गैस पर दाम बढ़ाकर सरकार मार रही, इधर एजेंसी वाले गैस चुराकर जेब काट रहे

रसोई गैस पर दाम बढ़ाकर सरकार मार रही, इधर एजेंसी वाले गैस चुराकर जेब काट रहे

सिलेंडर में 3 किलों कम गैस का मामला पहुंचा देहात थाने, गाड़ी लेकर भागा कर्मचारी, एफआईआर की चेतावनी के बाद आया

शिवपुरी। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच देश भर में रसोई गैस की किल्लत होने के साथ ही दाम बढ़ते जा रहे हैं। अभी हाल ही में 29 रुपए बढ़ाए जाने से जहां आमजन की परेशानी सरकार ने बढ़ा दी, तो वहीं एजेंसी के कर्मचारी गैस चोरी करके सीधे ही जेब काट रहे हैं। बुधवार को शिवपुरी में वितरित किए जा रहे सिलेंडर में 3 किलो रसोई गैस कम निकली। उपभोक्ता ने जब सिलेंडर तौल कर देखा, तो गैस कम होने की वजह से वो सिलेंडर की गाड़ी को पकड़कर देहात थाने पहुंचा। महत्वपूर्ण बात यह है कि देहात थाना परिसर में रखी सिलेंडरों से भरी गाड़ी लेकर ड्राइवर भाग गया, तथा एजेंसी पर जाकर सिलेंडर बदलकर फिर वापस थाने पर गाड़ी ले आया।
शिवपुरी शहर की तारकेश्वरी कॉलोनी में रहने वाले मोहित सोनी के घर पर आज सुबह इंडेन की ऋषि गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर लोडिंग गाड़ी आई। जब एजेंसी के कर्मचारी ने सिलेंडर दिया, तो मोहित ने उसे तौलकर देखा। जिसमें 3 किलो गैस कम निकलने पर उसने आपत्ति दर्ज कराई, तथा जब एजेंसी कर्मचारी के काँटे पर तुलवाया, तो उसमें 1 किलो कम निकली। यानि एजेंसी का तौल कांटा भी गड़बड़ है। ज्ञात रहे कि गैस सिलेंडर पर बीते मंगलवार को ही 29 रुपए बढ़ा दिए गए हैं, तथा शहर के कई उपभोक्ताओं ने पुराने रेट में सिलेंडर बुक किया, जिसका पुराने रेट का मेसेज भी आया, लेकिन एजेंसी वाले नए रेट की राशि वसूल रहे हैं।

गाडी पहुंची थाने, वहां से ले भागा:

कम वजन के सिलेंडरों का वितरण करने निकली गाड़ी को देहात थाने में ले जाकर खड़ा कर दिया गया। चूंकि उसमें एक नहीं बल्कि अन्य सिलेंडरों के भी गैस कम थी, इसलिए एजेंसी का एक कर्मचारी गाड़ी के ड्राइवर से कहकर जबरदस्ती गाड़ी को थाने से लेकर भाग गया।

एफआईआर की चेतावनी पर ले आया गाड़ी::

जब थाने के एक पुलिसकर्मी को गाड़ी नदारद मिली, तो उसने कहा कि हम एफआईआर दर्ज कर रहे हैं। इतनी देर में गाड़ी में भरे कम वजन के सिलेंडरों को एजेंसी पर बदलकर फिर से गाड़ी देहात थाने ले आया।

रसोई गैस की किल्लत के बीच चोरी गलत::

एक तरफ जहां आमजन को खासी मशक्कत के बाद रसोई गैस सिलेंडर मिल पा रहा है, उसमें भी उपभोक्ता के सिलेंडर से गैस चोरी करके दिया जाना खुली लूट है। जबकि रुपया पूरे 30 किलो 500 ग्राम का लिया जा रहा है, लेकिन गैस उपभोक्ता को 3 किलो कम दी जा रही है।

रसोई गैस पर दाम बढ़ाकर सरकार मार रही, इधर एजेंसी वाले गैस चुराकर जेब काट रहे
रसोई गैस पर दाम बढ़ाकर सरकार मार रही, इधर एजेंसी वाले गैस चुराकर जेब काट रहे
ऊपर ठगी का शिकार उपभोक्ता, नीचे फोटो के बदले गए सिलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page