May 24, 2026
बदरवास के सीएम राइज स्कूल के प्रिंसिपल के घर 1 करोड़ की चोरी, किचिन की खिड़की उखाड़कर घुसे चोर

बदरवास के सीएम राइज स्कूल के प्रिंसिपल के घर 1 करोड़ की चोरी, किचिन की खिड़की उखाड़कर घुसे चोर

आधा किलो सोना, 4 किलो चांदी व 10 लाख रुपए नगद लेकर रफूचक्कर हुए चोर, घर में सोते रहे प्राचार्य व उनकी पत्नी

शिवपुरी। बीते कुछ समय से पुलिस काफी एक्टिव मोड में काम कर रही थी, लेकिन बीती रात शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में चोरों ने लगभग 1 करोड़ रुपए की चोरी को अंजाम दे दिया। किचिन की खुली खिड़की के सरिये निकाल कर घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखे आधा किलो वजनी सोने के आभूषण, 4 किलो चांदी एवं 10 लाख रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के लोग जब सुबह उठे तथा घर में बिखरा सामान देखा, तो समझ गए कि रात में चोर अपना काम कर गए।
बदरवास सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य 58 वर्षीय महेंद्र कुमार गुप्ता मूलतः बदरवास के ग्राम अटलपुर के रहने वाले हैं, तथा उनका मकान बदरवास के वार्ड क्रमांक 8 में है,जिसमें पति- पत्नी रहते हैं। शुक्रवार की रात जब प्राचार्य अपने घर में सो रहे थे, तभी चोरों ने उनके किचिन की खिड़की का एक हिस्सा उखाड़कर अलग किया, तथा घर में घुसने का रास्ता बनाया। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वर्तमान में सोने की कीमत 1.71 लाख रुपए तौला यानि 10 ग्राम है। इस हिसाब से आधा किलो सोना 85 लाख से अधिक कीमत का, 2.64 लाख रुपए किलो चांदी के हिसाब से 10 लाख रुपए से अधिक की चांदी एवं 10 लाख रुपए नगद के हिसाब से चोरी गया माल एक करोड़ रुपए से अधिक का है। प्राचार्य गुप्ता के बेटा बहू भी नौकरीपेशा हैं, तथा उनके पास जमीन भी है। आर्थिक रूप से काफी मजबूत प्राचार्य को चोरों ने जहां करारी चोट दी है, तो वहीं पुलिस को भी कड़ी चुनौती ज्ञापित कर दी।

पुलिस टीमें जुटीं जांच में:

प्राचार्य के किचिन की खिड़की का एक पट खुला हुआ था, जिस वजह से चोरों को उसका काँच नहीं तोड़ना पड़ा। चोरों ने खिड़की में लगे सरिए को अलग करके घर में घुसने का रास्ता बनाया, और अपने काम को अंजाम दे दिया। कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा का कहना है कि पुलिस की टीमें जांच में जुट गईं हैं, तथा प्रयास है कि उक्त चोरी का जल्द खुलासा करें।

बदरवास के सीएम राइज स्कूल के प्रिंसिपल के घर 1 करोड़ की चोरी, किचिन की खिड़की उखाड़कर घुसे चोर
किचिन की यह वो खिड़की है, जिसमें से घुसे चोर
बदरवास के सीएम राइज स्कूल के प्रिंसिपल के घर 1 करोड़ की चोरी, किचिन की खिड़की उखाड़कर घुसे चोर
अलमारी का टूटा ताला, जिसमें से चोर समेट ले गए माल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page