पूरे कपड़ों में मिलीं लाशें, पर्स में मिली पर्ची में मिला मोबाइल नम्बर, जांच में जुटी पुलिस
शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरवारा में रहने वाली दो चचेरी बहनों का शव शनिवार की सुबह उनके घर से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में मिले। 70 फीट गहरे इस कुएं में से 40 फीट पानी निकलने के बाद श्वान की तलाश हो सकी। मौत के कारणों का पता उड़ने में पुलिस जुटी हुई है।
ग्राम डेहरवारा में रहने वाले राजेंद्र धाकड़ की 16 वर्षीय पुत्री कीर्ति एवं उनके भाई सुघर सिंह की 17 वर्षीय बेटी पूनम, बीते 16 जुलाई की रात 1 बजे एकाएक अपने घर से गायब हो गईं। परिजनों की जब नींद खुली तो दोनों अपने पलंग से गायब थीं। रात में ही उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन जब उनका कहीं पता नहीं चला तो रात 3 बजे तेंदुआ थाने में उनके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई।
रिपोर्ट होने के एक दिन बाद यानि शुक्रवार को भी इन लड़कियों का पता नहीं चला, लेकिन शनिवार की सुबह घर से 300 मीटर दूरी पर स्थित कुएं के बाहर एक लड़की की चप्पल नजर आई। जिसके चलते यह शंका होने पर कि कुएं में लाश हो सकती हैं, उसका पानी निकालबे के बाद जब तलाशी अभियान चलाया तो जींस-टी शर्ट पहनी हुई दोनों लड़कियों के शव कुएं से बाहर निकाले गए। सूत्र बताते हैं कि लड़कियों के पास पर्स भी मिला है, जिसमें एक पर्ची में कोई नंबर भी लिखा है।
परिवारजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं, जबकि पुलिस के सामने भी अभी मामला हत्या या आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। पुलिस को अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। एक साथ दो चचेरी बहनों के शव कुएं में मिलने से गांव में शोक का माहौल है।


