April 23, 2026
शिवपुरी में दो जगह लगी आग, लाखों का नुकसान, किसान का जला अनाज, कबाड़ी का कबाड़ा

शिवपुरी में दो जगह लगी आग, लाखों का नुकसान, किसान का जला अनाज, कबाड़ी का कबाड़ा

करेरा व दिनारा में कबाड़े का बड़ा कारोबार, मप्र एवं उप्र बॉर्डर होने से एक स्टेट का माल दूसरे स्टेट में खपाने के फेर में चोरी का माल भी शामिल

शिवपुरी। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को आग भड़क गई। जिसमें लुकवासा चौकी के ग्राम रिजौदा में किसान की भूसा व फसल जलकर खाक हो गई, जबकि दिनारा में एक कबाड़े के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। करेरा एवं दिनारा के कबाड़े का बड़ा कारोबार है, क्योंकि मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश के बॉर्डर पर होने की वजह से दोनों स्टेट का चोरी का माल भी बड़े पैमाने पर खपाया जाता है।

शिवपुरी जिले की लुकवासा चौकी अंतर्गत ग्राम रिजौदा में रहने वाले बलराम रघुवंशी की गेहूं की फसल थ्रेशिंग होकर खेत पर ही बना पत्थर पटिया के गोदमनुमा घर में 25 क्विंटल गेहूं एवं 50 क्विंटल भूसा भरा हुआ था। आज दोपहर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से पहले खेत की नरवाई जली, और फिर देखते ही देखते आग उस गोदामनुमा घर में जा पहुंची, जिससे गेहूं व भूसा दोनों जलकर खाक हो गया। घर की पटिया भी टूटकर बिखर गईं। किसान को इसमें बड़ा नुकसान हुआ है।

शिवपुरी में दो जगह लगी आग, लाखों का नुकसान, किसान का जला अनाज, कबाड़ी का कबाड़ा
शिवपुरी में दो जगह लगी आग, लाखों का नुकसान, किसान का जला अनाज, कबाड़ी का कबाड़ा

दूसरी आगजनी आज दोपहर करेरा विधानसभा के दिनारा कस्बे में कृष्णा चौराहे के पास महेश कबाड़ी के गोदाम में हुई। कबाड़ गोदाम में रखी गाड़ियों के अलावा प्लास्टिक आदि ने जब आग पकड़ी तो कोटा-झांसी फोरलेन पर धुएं के गुबार उठते रहे। कबाड़े की दुकान के आसपास रहने वाले परिवार जहां घर खाली करके बाहर आ गए, तो वहीं अन्य दुकानदारों की भी धड़कने बढ़ी रहीं। नरवर एवं करेरा से बुलवाई गईं दमकलों से आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका। इस आगजनी में भी कबाड़ी को लाखों का नुकसान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page