
साहब का पैर खा गया झटका, अब 7 दिन में खाद की जांच कैसे होगी?, शायद यही पूछने आए थे वेयर हाउस संचालक
कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव का फोटो हुआ चर्चित, दर्द में भी काम की बने मिसाल..!
शिवपुरी जिले के कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव के बाएं पैर पर पंजे तक बंधी पट्टी के बीच फाइल निपटाने वाला फोटो मंगलवार को वायरल हुआ। जिसमें सभी ने अपनी राय व्यक्त की, लेकिन हमने जब फोटो को गौर से देखा तो एसडीएम के सामने उस वेयर हाउस के संचालक अपने समर्थकों के साथ बैठे थे, जहां पर खाद से भरा ट्रक पकड़ा गया है।
ज्ञात रहे कि कोलारस में रविंद्र शिवहरे के मां कैलादेवी वेयर हाउस परिसर में खड़ा मिला खाद के कट्टों से भरे ट्रक वाले मामले की जांच एसडीएम अनूप श्रीवास्तव को 7 दिन में करके देने के निर्देश कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बीते शुक्रवार को जारी किए थे। जिसकी समयावधि में अब महज दो दिन ही शेष बचे हैं। शायद उसी जांच के संबंध में मंगलवार को एसडीएम से बात करने शिवहरे आए होंगे। अब चूंकि पैर में तकलीफ के बाद भी जब साहब काम कर रहे हैं, तो इस हालत में भी अनूप श्रीवास्तव अपनी रिपोर्ट पेश कर देंगे।
चलते में ही झटका खा गया था पैर::
पैर में पट्टी बंधी हुई देखकर हमने भी कोलारस एसडीएम का हालचाल पूछा, तो उन्होंने बताया कि पैदल चलते समय ही पैर झटका खा गया। यानि फैक्चर जैसी कोई आशंका तो नहीं है।




