May 11, 2026
पानी की बोतल पर 10 रुपए अधिक लेना कुल्लू की होम स्टे संचालिका को पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग ने दिए 7010 रुपए देने के आदेश

पानी की बोतल पर 10 रुपए अधिक लेना कुल्लू की होम स्टे संचालिका को पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग ने दिए 7010 रुपए देने के आदेश

कुल्लू में रुके थे शिवपुरी के रिटायर्ड उप संचालक मत्स्य, सेवा में कमी के खिलाफ उपभोक्ता आयोग शिवपुरी में की थी शिकायत

शिवपुरी। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की एक होम स्टे संचालिका को प्रिंट रेट से 10 रुपए अधिक पानी की बोतल ओर वसूलना महंगा पड़ गया। शिवपुरी के महेंद्र दुबे (रिटायर्ड उप संचालक मत्स्य) ने एक साल पहले कुल्लू में संचालित होम स्टे में रुकने के दौरान सेवा में कमी तथा पानी का दाम प्रिंट रेट से अधिक वसूले जाने का परिवाद जिला उपभोक्ता प्रतितोषण आयोग शिवपुरी के लगाया था। जिसमें सोमवार को निर्णय देते हुए होम स्टे संचालिका को 10 रुपए मय ब्याज सहित एवं 7 हजार रुपए अलग से अदा किए जाने का आदेश पारित किया है।

ऐसे समझें पूरा मामला:

रिटायरमेंट के बाद शिवपुरी निवासी महेंद्र दुबे घूमने फिरने जाते रहते हैं। इसी क्रम में वो 21 अप्रैल 2025 को शाम 7 बजे बस से मनीकर्ण जा रहे थे। उसी बस में एक्लिप्स होम स्टे की संचालिका रेखा सूद भी बैठी थीं। उन्होंने महेंद्र दुंबे से अपने होम स्टे में रुकने का आग्रह किया। जिसे स्वीकार करते हुए दुबे उसमें रुक गए। जहां पर होम स्टे संचालिका ने 20 रुपए एमआरपी प्रिंट वाली बिसलेरी पानी की बोतल के 30 रुपए दूबेजी से वसूल लिए। जिसका विरोध करने पे भी रेखा ने अधिक वसूली गई राशि 10 रुपए वापस नहीं किए।

उपभोक्ता आयोग में लगाया परिवाद::

जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सुरेश कुमार चौबे, सदस्य अंजू गुप्ता एवं राजीवकृष्ण शर्मा ने आज महेंद्र दुबे के पक्ष में फैसला किया। जिसमें होम स्टे संचालिका रेखा सूद को 10 रुपए की राशि 22 अप्रैल 2025 से 7 प्रतिशत ब्याज सहित 2 माह में अदा करनी होगी। इसके अलावा मानसिक शारीरिक परेशानी का 3 हजार रुपए, अभिभाषक शुल्क 2 हजार तथा परिवाद व्यय 2 हजार, यानि कुल 7 हजार रुपए की राशि दो माह के अंदर देनी होगी। अन्यथा की स्थिति में उस पर भी 7 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज देना होगा।

पानी की बोतल पर 10 रुपए अधिक लेना कुल्लू की होम स्टे संचालिका को पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग ने दिए 7010 रुपए देने के आदेशपानी की बोतल पर 10 रुपए अधिक लेना कुल्लू की होम स्टे संचालिका को पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग ने दिए 7010 रुपए देने के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page