June 19, 2026
नपा सीएमओ का एक और कारनामा: 70-70 हजार में निकाले पार्किंग ठेके के टेंडर, किसी ने नहीं किया टेंडर

नपा सीएमओ का एक और कारनामा: 70-70 हजार में निकाले पार्किंग ठेके के टेंडर, किसी ने नहीं किया टेंडर

बिना टेंडर के हर दिन की बंदरबांट के आधार पर चल रही पार्किंग, प्राइवेट ठेकेदार कर रहा वसूली

शिवपुरी। नगरपालिका सीएमओ के कहने पर बाबू द्वारा ली गई 40 हजार की रिश्वत का मामला अभी शांत नहीं हुआ, कि सीएमओ ने एक और कारनामा कर दिया। बीते दिनों नगरपालिका ने जिला अस्पताल के सामने एवं मेडिकल कॉलेज में पार्किंग ठेका का टेंडर निकाला, जिसकी रेट 70-70 हजार रुपए रखी है। नपा सीएमओ को भी पता था कि इतना महंगा टेंडर कोई लेगा नहीं, तथा हर दिन की हो रही वसूली से कथित तौर पर हिस्सा आता रहेगा।
गौरतलब है कि शिवपुरी जिला अस्पताल के सामने शिवपुरी क्लब की दीवार के पास एवं मेडिकल कॉलेज के अंदर वाहन पार्किंग का ठेका पिछले लंबे समय से नगरपालिका ने नहीं किया। बावजूद इसके उक्त दोनों जगह पर हर दिन वाहनों से वसूली प्राइवेट ठेकेदार के कर्मचारी के रहे हैं। ज्ञात रहे कि एक बार नपाध्यक्ष ने भी जिला अस्पताल के सामने वाली पार्किंग को अवैध बताते हुए कार्यवाही की बात कही थी, लेकिन सीएमओ ने बिना टेंडर की इस पार्किंग को वैध बताया था। उसके बाद से दोनों जगह पार्किंग बेरोकटोक जारी है। सूत्रों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा की जा रही वसूली में हिस्सेदार होने की वजह से ही दोनों जगह की पार्किंग ठेका का रेट इतना अधिक रखा गया है, ताकि कोई टेंडर ले नहीं और उनकी हर दिन की कमाई चलती रहे।

पार्षद ने भी जताई थी आपत्ति:

नगरपालिका के पार्षद राजू गुर्जर एक बार मेडिकल कॉलेज अपने किसी परिचित को देखने पहुंचे, तो उनकी बाइक पर पर्ची लगाने के लिए चेहरा ढंका हुआ एक युवक आया। राजू ने उससे पूछा कि जब नगरपालिका ने ठेका दिया नहीं है, तो फिर यह बिना ठेके के वसूली कौन कर रहा है। उक्त युवक से जब ठेकेदार का नाम पूछा, तो वो कुछ भी ठीक से बता नहीं पाया।

नपा सीएमओ का एक और कारनामा: 70-70 हजार में निकाले पार्किंग ठेके के टेंडर, किसी ने नहीं किया टेंडर

1 thought on “नपा सीएमओ का एक और कारनामा: 70-70 हजार में निकाले पार्किंग ठेके के टेंडर, किसी ने नहीं किया टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page