June 19, 2026
बिना अनुमति नपा ने खोद दी पीडब्ल्यूडी की सड़क, सब इंजीनियर ने कोतवाली में की शिकायत

बिना अनुमति नपा ने खोद दी पीडब्ल्यूडी की सड़क, सब इंजीनियर ने कोतवाली में की शिकायत

डाक लेकर आए पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत, करेरा के मछवली रोड पर 500 क्विंटल गेहूं जब्त, गोदाम सील

शिवपुरी। नगरपालिका शिवपुरी शहर में अपनी सड़कें तो बना नहीं पा रही, उल्टे पीडब्ल्यूडी की सड़कें खोद रही है। बीती रात सर्किट हाउस रोड खोदे जाने पर सब इंजीनियर ने कोतवाली में शिकायत की है। उधर शिवपुरी डाक लेकर आए एक पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं करेरा तहसीलदार ने अवैध रूप से गेहूं खरीदी के स्टॉक करने वाले गोदाम को सील कर दिया।
शिवपुरी शहर का बाजार इन दोनों पानी की पाइप लाइन के लिए खोदा जा रहा है। खुदाई कुछ इस तरह से हो रही है कि यह भी नहीं देखा जा रहा कि यह सड़क नपा की है या पीडब्ल्यूडी की। बीती रात सर्किट हाउस वाली सड़क को खोदकर उसमें पाइप लाइन डालने का काम किया गया। बिना पीडब्ल्यूडी से अनुमति लिए सड़क खोदे जाने पर सब इंजीनियर मनोज अग्रवाल ने कोतवाली में ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की है। वहीं वार्ड के पार्षद अरविंद ठाकुर ने भी इसमें नपा के जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही बताई है।

आरक्षक की सुबह बिगड़ी तबियत, हुई मौत

बीते दो साल से मायापुर थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक वीरेंद्र पांडेय (40) बीते गुरुवार को डाक लेकर शिवपुरी आए थे। चूंकि वीरेंद्र का परिवार घोड़ा चौराहे के पास स्थित पुलिस क्वार्टर में निवास करता है, इसलिए आरक्षक अपने घर पर रात में रुक गया। शुक्रवार की सुबह वीरेंद्र की एकाएक तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान ही आरक्षक ने दम तोड़ दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

अवैध रूप से खरीदा 500 क्विंटल गेहूं जब्त:

करेरा तहसील के मछावली रोड पर आज तहसीलदार ललित शर्मा ने अपनी टीम के साथ जाकर जब चेकिंग की तो एक गोदाम में बिना किसी लाइसेंस के गेहूं खरीदी की जा रही थी। इतना ही नहीं गोदाम में 500 क्विटंल गेहूं खरीद कर रखा जा चुका था। तहसीलदार ने गेहूं जब्ती में लेकर गोदाम सील कर दिया। यह गोदाम बासू का बताया जा रहा है।

बिना अनुमति नपा ने खोद दी पीडब्ल्यूडी की सड़क, सब इंजीनियर ने कोतवाली में की शिकायत

2 thoughts on “बिना अनुमति नपा ने खोद दी पीडब्ल्यूडी की सड़क, सब इंजीनियर ने कोतवाली में की शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page