September 19, 2026
महिला संशोधन बिल गिरने का कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ने आयोजित की प्रेस वार्ता में महिला नेत्री से ज्यादा बोले जिलाध्यक्ष

महिला संशोधन बिल गिरने का कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ने आयोजित की प्रेस वार्ता में महिला नेत्री से ज्यादा बोले जिलाध्यक्ष

मध्यप्रदेश के बाद महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद बिहार में सरकार बनाने में महिलाओं की रही अहम भूमिका, सवालों में उलझीं अध्यक्षा

शिवपुरी। देश की संसद में महिला संशोधन विधेयक बिल पास न होने पर उसका ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ने के लिए गुरुवार को शिवपुरी में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमें आईं महिला पदाधिकारी से ज्यादा तो भाजपा जिलाध्यक्ष ने सवालों के जवाब दिए। मध्यप्रदेश में लाडली बहना बनाने के बाद महाराष्ट्र, दिल्ली तथा बिहार में सरकार बनाने वाली भाजपा के साथ तो महिला वोटर पहले से ही हैं, तो फिर बिल संशोधन पास न होने पर ऐसे मगरमच्छ के आंसू बहाने की क्या जरूरत है..?
आज आयोजित हुई नारी शक्ति बंधन अधिनियम महिला जनाक्रोश प्रेस वार्ता को संबोधित करने आईं महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलिमा शिंदे ने आज प्रेस वार्ता की, जिसमें उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव व सीमा शिवहरे सहित अन्य महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं। नीलिमा शिंदे ने जब कहा कि कांग्रेस महिला संशोधन बिल की विरोधी है, लेकिन जब उनसे पूछा कि कांग्रेस ने तो एनिबेसेंट एवं सरोजनी नायडू को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया, भाजपा ने अभी तक क्यों नहीं बनाया?, इस सवाल पर नीलिमा बोलीं कि भाजपा भी भविष्य में बनाएगी।
जनगणना एवं परिसीमन के सवाल पर भी जब नीलिमा कोई सटीक जवाब नहीं दे पाईं, तो माइक भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने न केवल पत्रकारों को जवाब घुमा फिराकर दिए, बल्कि वो बोले कि हमारे साथ सभी वर्गों की महिलाएं हैं, तथा भाजपा ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है।

त्वरित टिप्पणी:::

महिला संशोधन विधेयक को पास कराने में भाजपा की भी दिलचस्पी नहीं थी, इसलिए उसे जान बूझकर गिराने के बाद अब अपनी महिला पदाधिकारियों को प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ने के लिए रवाना कर दिया। देश की महिला वोटरों को खुलेआम मंथली रकम तय करके मप्र, महाराष्ट्र, दिल्ली एवं बिहार में सरकार बनाने वाली भाजपा के साथ तो महिलाएं पहले से ही हैं।

महिला संशोधन बिल गिरने का कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ने आयोजित की प्रेस वार्ता में महिला नेत्री से ज्यादा बोले जिलाध्यक्ष

2 thoughts on “महिला संशोधन बिल गिरने का कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ने आयोजित की प्रेस वार्ता में महिला नेत्री से ज्यादा बोले जिलाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page