April 25, 2026
कोलारस का परचम पूरे मध्यप्रदेश में फहरेगा: सिंधिया, जनसुनवाई में बांटे आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं के प्रमाण पत्र

कोलारस का परचम पूरे मध्यप्रदेश में फहरेगा: सिंधिया, जनसुनवाई में बांटे आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं के प्रमाण पत्र

शासन की योजनाओं के लिए बरसों से भटक रहे ग्रामीणों का सांसद ने किया निराकरण, स्थानीय विधायक को मेगा कैंप के आंकड़े नहीं रहे याद

शिवपुरी केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कोलारस विधानसभा का दौरा करने के साथ ही करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कोलारस में मंच से कहा कि कोलारस का परचम पूरे मध्यप्रदेश में फहरेगा।
कोलारस में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए स्थानीय विधायक महेंद्र यादव ने उन कार्यों की लिस्ट बताई, जिनके भूमिपूजन व लोकार्पण सांसद करने वाले थे। सिंधिया के कामों का बखान करते हुए विधायक ने शिवपुरी में लगे मेगा हेल्थ कैंप को तो याद किया, लेकिन लाभान्वित मरीजों का आंकड़ा याद न होने की वजह से लाखों लोगों को लाभ मिलने की बात उन्होंने कही। क्षेत्रीय सांसद ने जो सौगातें कोलारस को दीं, वो प्रदेश या केंद्र सरकार की योजनाएं ही हैं, जिसके चलते सिंधिया ने सभी सौगातों का क्रेडिट प्रधानमंत्री को दिया। लुकवासा में आयोजित जनसुनवाई की प्लानिंग पहले से तय थी, इसलिए उसमें उलझाने वाले कोई मामले नहीं आए। इसके बाद बदरवास में भी सिंधिया ने सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण सहित अन्य कार्यों की सौगातें दीं। सिंधिया ने अपना वो ही रटा रटाया डायलॉग दिया, कि मैं कभी खाली हाथ नहीं आता हूं। इस दौरान उनका भव्य स्वागत भी किया गया।

सोशल मीडिया पर छाए रहे तीन तरह के वीडियो

शनिवार को एक तरफ सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रमों के वीडियो चल रहे थे, इसके अलावा दो अन्य वीडियो भी उनसे ही जुड़े हुए चलते रहे। ग्वालियर में जब रेलवे स्टेशन पर सिंधिया पहुंचे थे, तो उनके समर्थकों की भीड़ में एक मासूम बालिका भीड़ में दब गई, जिसे उसके परिजनों ने बमुश्किल बचाया। बालिका के पैर में चोट लग जाने की वजह से उसकी मां एवं पिता ने ऐसी नेतागिरी पर अफसोस जताते हुए कहा कि नेताओं की नजर का आमजन की जिंदगी के कोई मायने नहीं हैं।
दूसरा एक और वीडियो सतनबाडा-नरवर रोड पर ग्रामीणों द्वारा लगाया गए जाम का था। चूंकि माधव टाइगर रिजर्व में क्षेत्रीय सांसद ही टाइगर लाए हैं, और उन्हीं में से एक मादा टाइगर ने ग्रामीण को अपना शिकार बना लिया। इस तरह सोशल मीडिया पर एक तरफ सिंधिया की सौगातें तो दूसरी तरफ पीड़ित लोग उन्हें कोसते नजर आए।

कोलारस का परचम पूरे मध्यप्रदेश में फहरेगा: सिंधिया, जनसुनवाई में बांटे आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं के प्रमाण पत्रकोलारस का परचम पूरे मध्यप्रदेश में फहरेगा: सिंधिया, जनसुनवाई में बांटे आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं के प्रमाण पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page