June 26, 2026
img_20260626_1737285132876898065415286.jpg

गुरुवार को डायल 112 व नपा शिवपुरी को दी थी ठेकेदार के कर्मचारियों ने सूचना, आज कोतवाली पुलिस ने उठवाया शव, नशे की आशंका
शिवपुरी। लाश पड़ी होने की सूचना को नगरपालिका एवं डायल 112 की प्रक्रिया कितनी लचर है, उसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज देखने को मिला। शिवपुरी बस स्टेंड पर राजस्थान बसों के यात्री प्रतीक्षालय की छत पर एक लाश पड़ी हुई थी, जिसकी सूचना गुरुवार को ही ठेकेदार के कर्मचारियों ने जिम्मेदारों को दे दी थी, लेकिन उसे उठवाने कोई नहीं आया। जिसके चलते कुत्ते उस शव को चीथने लगे थे। शुक्रवार को जब SD न्यूज को सूचना मिली तो कोतवाली पुलिस ने शव को उठवाया। मृतक की पहचान झांसी रोड रेंज ऑफिस के पास रहने वाले टैक्सी ड्राइवर गोलू उर्फ अशोक रजक के रूप में हुई, जो पिछले 6 दिन से लापता था।
आज जब मैने राजस्थान बसों वाले यात्री प्रतीक्षालय की छत पर जाकर देखा तो शव को एक कुत्ता चीथ रहा था। उससे उठने वाली दुर्गंध की वजह से उस एरिया में खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। कुत्ते को भगाने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव वाहन में उस लाश को रखवाकर पीएम के लिए पहुंचाया। यह हालात तब हैं, जबकि डॉयल 112 की एक गाड़ी बस स्टैंड पर ही खड़ी रहती है। मृतक की पहचान अशोक रजक टैक्सी ड्राइवर के रूप में हुई, जो बीते 21 जून से लापता था, तथा उसकी पत्नी अपने पति का पता लगाए जाने के लिए एसपी ऑफिस एवं पुलिस थाने के चक्कर लगा रही थी। अशोक की टेक्सी 21 जून को नीलगर चौराहे पे लावारिस हाल मिली थी। मृतक की पत्नी ने भैयालाल खटीक एवं कल्लू खटीक पर आशंका जताई है, क्योंकि आखिरी समय वो उनके साथ था। उक्त लोग स्मैक का नशा करते हैं। हो सकता है कि बस स्टेंड की छत पर स्मैक का ओवरडोज होने से अशोक की जान चली गई, फिर उसके साथी उसे छोड़ गए हों।

मृतक ऑटो चालक अशोक रजक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page