April 27, 2026
घर में घुसकर धमकी, फिर की फायरिंग, टेरर टैक्स वसूलने का आरोप, हमलावरों का एक साथी अस्पताल में

घर में घुसकर धमकी, फिर की फायरिंग, टेरर टैक्स वसूलने का आरोप, हमलावरों का एक साथी अस्पताल में

पूर्व जनपद अध्यक्ष के घर पर सरपंच पति व पूर्व मंत्री के भतीजे ने साथियों के साथ किया हमला

शिवपुरी। कोतवाली शिवपुरी अंतर्गत ग्राम सिंहनिवास में रविवार की रात रावत समाज के दो पक्षों में पहले धमकी, फिर मारपीट और फिर हुई फायरिंग। जिस परिवार पर हमला हुआ, उसके एक सदस्य के हाथ को छूकर गोली निकल गई, जबकि हमला करने वाली पार्टी का एक साथी अस्पताल में भर्ती है।
शिवपुरी के पूर्व जनपद अध्यक्ष पारम रावत एवं सरपंच पति प्रभात रावत के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। पूर्व में पारम के भाई जयसिंह की आंख में छर्रे लगे थे, जो मामला चल रहा है। पिछले महीनों में पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह को सरपंच पति प्रभात रावत ने मोबाइल पर धमकी दी थी। जिसके चलते प्रभात को जेल भेजा गया था। कुछ दिन पूर्व जेल से छूटकर आए प्रभात ने अपने साथियों के साथ बीती रात पारम के घर पर हमला कर दिया। बताते हैं कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के सामने भी हमलावरों ने फायरिंग की थी।

झगड़े में प्रभात के भाई को आई चोटें

बताते हैं कि बीती रात लगभग 10:30 बजे प्रभात का बड़ा भाई प्रमोद रावत बंदूक लेकर पारम के घर जाकर धमकी देने लगा। जिसके चलते घर पर मौजूद लोगों ने प्रमोद को जमकर कूट दिया। जब यह बात प्रमोद के भाई प्रभात व प्रगट को पता चली, तो वो अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर फिर पारम के घर पहुंच गए। फायरिंग में पारम के छोटे भाई जयसिंह के हाथ में गोली रगड़कर निकलना बताया जा रहा है। जयसिंह का कहना है कि उक्त सभी आरोपी एडिन अपराधी होने की वजह से टेरर टैक्स वसूलते हैं, जब हमने देने से मना किया, तो घर में आकर हमला कर दिया।

15 के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज:

कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 नामजद आरोपियों—रोहित धाकड़ (पूर्व पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री का भतीजा), प्रभात रावत, प्रमोद, प्रगट, दुष्यंत, दीपक, राजकुमार, पवन, छोटू, रवि, आदित्य और अंकेश—सहित 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) और दंगा भड़काने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

जयसिंह रावत, जिसके हाथ को रगड़कर निकली गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page