June 26, 2026
img_20260625_1643208820991139338812311.jpg

कस्टम गेट में भी डाली गई थी कम गहराई में पाइप लाइन, जिसे खोदकर फिर डाला गया
शिवपुरी। शहर के मुख्य बाजार कोर्ट रोड पर इन दिनों सिंध जलावर्धन योजना की पाइप लाइन डाली जा रही है। लखेरा गली के मोड़ पर तो सड़क को खरोच कर ही पाइप फंसा दिया गया। कम गहराई में पानी की लाइन डाले जाने से यह पाइप कभी भी लीकेज होकर न केवल पानी की बर्बादी करेगी, बल्कि सड़क को भी खराब कर देगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि बीच बाजार डाली जा रही इस पाइप लाइन की मॉनिटरिंग करने वाला कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं है।
मध्यप्रदेश का शिवपुरी एकमात्र ऐसा जिला है, जिसे यह अभिशाप है कि यहां सड़कों को बनाने के साथ ही खोदने का काम भी किया जाएगा। यह हालात इसलिए बनते हैं, क्योंकि यहां बिना प्लानिंग के काम किया जाता है। जब सड़क बन जाती है, फिर जिम्मेदारों को काम याद आता है, तो खुदाई शुरू के दी जाती है। शहरवासी इस बात के गवाह हैं कि थीम रोड डाली जाने के बाद उसे बीच में से खोदकर लाइटों के तार डाले गए, जिसके चलते बीच में खोदी गई सड़क में दुपहिया वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं।
शिवपुरी शहर के कस्टम गेट की दोनों गलियों में डाली गई पाइप लाइन भी ऊपर ही डाल दी गई थी। बाद में जब वो लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, तो फिर नई बनी सड़क को खोदकर गहराई में पाइप लाइन को डाला गया। जिम्मेदारों की इस लापरवाही का दंश शहर की जनता को भुगतना पड़ता है, क्योंकि सड़क खोदने से उन्हें न केवल खुदी सड़कों पर गिरकर चोटिल होते हैं, बल्कि उन्हें गिरते-उठते अपने घरों पर जाना पड़ता है। कोर्ट रोड पर डाली जा रही पाइप लाइन को भी गहराई में न डालकर यह गलती की जा रही है, जिसका खामियाजा शहर की जनता को ही भुगतना होगा।

कोर्ट रोड पर बिल्कुल ऊपर ही डाली जा रही पानी की पाइप लाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page