वायरल हुई एलबम के 12 फोटो में से 6 फोटो पुलिस के साथ, फिर भी मार दिया सिस्टम से लड़ रहे उस युवा को
शिवपुरी से सैमुअल दास::
भोजपुर एनकाउंटर इन दिनों हर किसी को झकझोर रहा है, जिसमें एक ऊर्जा से भरा युवा, हाथ में हथियार लेकर वहां मौजूद पुलिस व आमजन से सिस्टम में वायदा पूरा करने की अपील कर रहा था।
एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें भरत तिवारी यह कहते हुए सुनाई पड़ रहा है कि यदि विधायक, सांसद या अध्यक्ष ने चुनाव के दौरान जनता से जो वायदा किया है, उसे पूरा करें। हमारे देश के नेता जनता से झूठे वायदे करके घर में दुबक कर नहीं बैठ सकते। उन्हें जनता के बीच आना चाहिए, तथा अपने वायदों पर काम करना चाहिए।
जैसा वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि भरत तिवारी यह कहते हुए अपना हथियार फेंक कर सरेंडर कर रहा है कि मेरे साथ छल मत करना। यदि मैं बच गया तो फिर आगे देखेंगे…
वायरल वीडियो एवं एनकाउंटर में सिस्टम को सुधारने की मांग के बदले मौत को गले लगाने वाले भरत तिवारी का एक एलबम भी सोशल मीडिया पर आया है। जिसमें भरत को कई जगह सम्मान एवं वरिष्ठजनों के साथ आकर्षक 12 फोटो हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इन एक दर्जन फोटो में से 6 फोटो में भरत खाकी वर्दी वालों के साथ नजर आ रहा है।




