July 21, 2026

कलेक्ट्रेट के बाद अब न्यायालय के पास काट ले गए एसी के पाइप, पुलिस को चोरों की तलाश
शिवपुरी। शहर में एक तरफ नशे से दूरी का अभियान चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर नशेड़ियों की नजर अब एयर कंडीशनर में लगने वाली कॉपर पाइप पर पड़ गई। कुछ दिन पहले कलेक्ट्रेट के ऊपर विभिन्न ऑफिसों में लगे एसी ने ठंडक करना बंद कर दिया था, तो अब चोर न्यायालय के पास से तार काट ले गए। पुलिस भी एक तरफ नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता रेली निकलवा रही है, तो वहीं दूसरी ओर नशेड़ियों को पकड़कर चोरी गया माल पता कर रही है।
गौरतलब है कि एयर कंडीशनर में लगने वाली कॉपर की पाइप बाजार में अच्छे दाम पर बिक जाती है। अपनी नशे की खुराक को पूरा करने के लिए स्मैकची अब रात के अंधेरे में छत पर चढ़कर यह पाइप चोरी कर रहे हैं। एक पखवाड़े पूर्व कलेक्ट्रेट की छत ओर चढ़कर चोरों ने विभिन्न ऑफिसों में लगे एयर कंडीशनर के कॉपर पाइप चोरी करके उनकी ठंडक छीन ली। दफ्तरों में बैठे साहब को जब एसी चलाने के बाद भी ठंडक का अहसास नहीं हुआ, तो फिर छत पर कर्मचारियों ने जाकर देखा तो चोर एक साथ कई एसी की ठंडक का समान लेकर चम्पत हो चुके थे। कोतवाली पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कुछ नशेड़ियों को पकड़कर उनके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किया। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान ही चोरों ने शिवपुरी जनपद के पास एक ऑफिस के ऊपर से एसी के कॉपर पाइप के अलावा केबल आदि भी चोरी कर ली। बताते हैं कि पुलिस नशेड़ी चोरों को पकड़कर मामला भी दर्ज करती है, लेकिन उन्हें न्यायालय से जल्दी जमानत भी मिल जाती है।
अभियान तक तो रुक जाते नशेड़ी:
एक तरफ पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ नशेड़ी चोरों ने सरकारी दफ्तरों में लगे एयर कंडीशनर के ताम्बा पाइप चोरी करने का सिलसिला शुरू कर दिया। नशेड़ी कम से कम उतने समय तक तो रुक जाते, जब तक नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page