July 16, 2026

पीड़ित ने विधायक की गाड़ी के बोनट पर रखा बच्चा, पोहरी विधायक बोले: छोटी सोच के हैं करेरा विधायक
शिवपुरी। जिले की नरवर तहसील के अंबेडकर भवन में जन चौपाल लगा रहे करेरा विधायक रमेश खटीक के पास शिकायत लेकर मानकपुर व बरखाड़ी के कुछ ग्रामीण आए। विधायक खटीक ने उनकी समस्या सुनने की बजाए यह कहकर चलता कर दिया कि तुम हमारी विधानसभा के नहीं हो। गुस्साए पीड़ित ने अपने मासूम बच्चे को विधायक की गाड़ी के बोनट पर रख दिया, बावजूद इसके विधायक खटीक का दिल नहीं पसीजा। वहीं पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह का कहना है कि करेरा विधायक छोटी सोच के इंसान हैं।
ज्ञात रहे कि करेरा विधानसभा में नरवर व करेरा क्षेत्र आता है, जबकि नरवर का कुछ हिस्सा पोहरी विधानसभा में आता है। नरवर के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दो विधानसभाओं की सीमा का पता नहीं है, इसलिए करेरा विधायक रमेश खटीक की जन चौपाल में नानकपुर एवं बरखाड़ी के कुछ ग्रामीण अपनी समस्या लेकर पहुंच गए। विधायक चाहते तो उनकी समस्या दूर करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से कह सकते थे, लेकिन उन्होंने विधानसभा की सीमा पर गौर करते हुए, उन्हें यह कहकर साइड के दिया कि तुम मेरी विधानसभा के नहीं हो। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो था है।
उधर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने करेरा विधायक के इस तरह के व्यवहार को छोटी सोच बताने के साथ ही यह भी कहा कि भूमिपूजन और फीता काटते समय विधायक विधानसभा क्षेत्र की सीमा नहीं देखते। सीएम राइज स्कूल एवं अस्पताल मेरी विधानसभा में है, वहां यह कई बार कार्यक्रमों में आ गए। विधायक तो पूरे जिले का ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़े तो प्रदेश में कहीं भी जाकर मदद कर सकता है। बकौल कैलाश, मैने अपने लोगों से कह दिया है कि उन पीड़ित लोगों की समस्या को दूर करवाया जाए।

असुनवाई से नाराज पीड़ित ने विधायक की गाड़ी के बोनट पर रखा मासूम बच्चा, फिर भी नहीं पसीजे विधायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page