June 9, 2026
शिवपुरी में भटका विकास: अच्छी सड़कों को फिर से बना रहे, बाजार में लोग खुदी सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे

शिवपुरी में भटका विकास: अच्छी सड़कों को फिर से बना रहे, बाजार में लोग खुदी सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे

टूरिस्ट विलेज से छत्री होते हुए मेला ग्राउंड तक बना रहे अच्छी रोड पर ही डामर की नई सड़क, प्रगति बाजार की हुई दुर्गति

शिवपुरी। विकास कार्य शिवपुरी में शुरू हो चुके हैं, लेकिन जिस तरह से काम चल रहा है, उसे देखकर तो ऐसा लगता है कि मानो विकास भटक गया हो। जो सड़कें पहले से अच्छी हैं, उन्हीं पर बिना झाड़ू लगाए डामर की नई सड़क बनाई जा रही है, जबकि महिलाओं वाले व्यस्ततम बाजार में खुदी हुई सड़कों पर लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यानि जहां पहले से अच्छी सड़क है, वहां पर डामर की दूसरी लेयर चढ़ाई जा रही है, तथा जहां पर बेहद जरूरत है, वहां पर गिट्टियाँ तक नहीं हटाई गईं।
SD News ने आज छत्री रोड पर जाकर देखा तो टुरिस्ट विलेज से कर्बला तक और इस तरफ छत्री, बाणगंगा से होते हुए दो बत्ती एवं सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड के सामने तक एक साइड की नई सड़क बना दी, अब दूसरी साइड बनाने की तैयारी है। जिस हिस्से में अभी दूसरी पट्टी डाली जानी है, वो सड़क भी बिना गड्ढों वाली अच्छी सड़क बनी हुई है, लेकिन विकास का पहिया अच्छी सड़कों पर सरपट दौड़ रहा है। पुरानी सड़क पर ही नई सड़क की लेयर डालने से फुटपाथ के पेवर्स नीचे हो गए, तथा सड़क एवं फुटपाथ के बीच ऊँचा टेपर बन गया, जो दुपहिया वाहनों के लिए दुर्घटना की वजह बनेगा, जबकि चार पहिया वाहन भी अनियंत्रित होंगे।
इसके बाद जब हमने शहर के मुख्य बाजार टेकरी का प्रगति बाजार देखा, तो यहां की बदहाल सड़क को देखकर यह दुर्गति बाजार जैसा नजर आया। पूरी सड़क पर गिट्टियाँ उखड़ी पड़ी हैं, जो वाहन के टायर से उचट कर दुकानदारों के लिए खतरा बनी हुई हैं , तो वहीं पैदल चलने वाले लोग भी सड़क पर गिट्टियाँ की वजह से अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से सड़क नहीं बनी है, तथा आखिरी बार सड़क नपाध्यक्ष माखनलाल राठौर के समय बनी थी। बरसात के मौसम में तो यह पूरी सड़क कीचड़ व दलदल में तब्दील हो जाती है।
शिवपुरी शहर में इन दोनों हालातों को देखकर तो लगता है कि शहर में विकास भटक गया है, और जहां जरूरत नहीं, वहां नई सड़क बनाई जा रही है, तथा टेकरी बाजार वाले दुकानदार पिछले 15 वर्षों से सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं।

शिवपुरी में भटका विकास: अच्छी सड़कों को फिर से बना रहे, बाजार में लोग खुदी सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे
शिवपुरी में भटका विकास: अच्छी सड़कों को फिर से बना रहे, बाजार में लोग खुदी सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे
ऊपर अच्छी सड़क पर ही बना रहे नई सड़क, नीचे प्रगति बाजार की बदहाल सड़क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page