June 7, 2026
युवक ने नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, गले में फंदा डालकर छत से लटकाया

युवक ने नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, गले में फंदा डालकर छत से लटकाया

पिछले 24 घंटे की घटनाएं: बिना लाइसेंस भंडारित उर्वरक किया जब्त, कोतवाली पुलिस ने 15 लाख की स्मैक पकड़ी

शिवपुरी। जिले की खोड पुलिस चौकी अंतर्गत शुक्रवार की सुबह एक घर में अकेली नाबालिग किशोरी पर गांव के ही 22 वर्षीय युवक ने पहले कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। फिर उसने लड़की को रस्सी से फंदा बनाकर छत से लटका दिया। किशोरी को शिवपुरी से ग्वालियर रेफर कर दिया। वहीं कोतवाली पुलिस ने 15 लाख रुपए की स्मैक सहित 3 आरोपी दबोचे। उधर पिछोर एसडीएम ने ग्राम वीरा में बिना लाइसेंस के भंडारित किया गया उर्वरक जब्त किया है।
हमलावर दबोचा, लड़की की हालत गम्भीर:
खोड के गांव में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की के माता-पिता आज सुबह घर से बाहर किसी काम से गए थे, इसी बीच लड़की को अकेला देखकर गांव का महेंद्र परिहार घर में घुस आया। पहले उसने लड़की पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार किए, खून से लथपथ लड़की जान बचाने जब छत पर भागी तो आरोपी महेंद्र उसके पीछे छत पर गया, तथा लड़की के गले में रस्सी डालकर उसे नीचे लटकाने लगा। ग्रामीणों द्वारा देख लिए जाने से वो मौके से भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बताते हैं कि महेंद्र ने कुछ समय पूर्व उक्त लड़की को रास्ते में रोका था, जिसके चलते ग्राम में पंचायत भी बैठी थी, जिसमें यह तय हुआ था कि महेंद्र अब ऐसी हरकत नहीं करेगा। कुछ लोग इसे एकतरफा प्रेम बता रहे हैं, लेकिन प्रेम में क्या कोई इतना हैवान हो सकता है..?
अवैध भंडारण के बीच किसानों को कैसे मिले खाद..?
शिवपुरी जिले के खाद के लिए किसान परेशान है, तो वहीं दूसरी ओर मौके का फायदा उठाने वाले खाद का अवैध भंडारण किए हुए हैं। पिछेार एसडीएम ममता शाक्य ने बीते रोज ग्राम वीरा मं अवैध उर्वरक भण्डारण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ब्रजमोहन (मुन्ना गुप्ता) पुत्र भैयालाल गुप्ता निवासी ग्राम बीरा की दुकान एवं गोदाम की जांच की गई। जिसमें कुल 124 बैग उर्वरक भंडारित पाया गया, जिसमें यूरिया (एनएफएल कंपनी) 94 बैग, एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट अन्नदाता) 27 बैग एवं एनपीके (20ः20ः0ः13) पीपीएल नवरत्न 3 बैग शामिल हैं। बिना लाइसेंस के खाद भंडारित करने पर प्रकरण दर्ज किया गया।
कोतवाली पुलिस ने पकड़ी 15 लाख की स्मैक:
कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने मुखबिर की सूचना पर बनाई गई टीम ने कठमई तिराहे के पास पहुंचकर गुना की तरफ से आ रही कार क्रमांक MP07AH6719 को रोका, जिसमे तीन लडके बैठे थे। तीनों से नाम पते पूछे तो गाडी चलाने वाले ने अपना नाम आर्यन उर्फ हनी पुत्र पुरूषोत्तम नामदेव निवासी बजरंगगढ कुम्हार मौहल्ला गुना, दूसरे ने नाजिर पुत्र नबाव खान नि. हड्डी मील गुना व तीसरा नीतेश पुत्र सुमेर योगी नि. हड्डी मील गुना का होना बताया। संदेह होने पर आरोपीगण की तलाश ली गयी जो तलाशी के दौरान आरोपी आर्यन के कब्जे से 11.14 ग्राम स्मैक व मोबाइल, आरोपी नाजिर खांन के कब्ज से 18.32 ग्राम स्मैक एवं आरोपी नीतेश योगी के कब्जे से 32.82 ग्राम स्मैक कुल कीमती 15 लाख रुपए की जब्त की गई। उनके कब्जे से कार कीमती 700000 रु. की जब्त की गई।

युवक ने नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, गले में फंदा डालकर छत से लटकाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page