April 28, 2026
img_20260428_1934019117250029219928012.jpg

गिरफ्तार किए गया आरोपियों का कोतवाली पुलिस ने निकाला जुलूस, गांव में बढ़ा तनाव

शिवपुरी। जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम सिंहनिवास में बीते रविवार की रात हुए दो पक्षों के झगड़े में एक पक्ष की रिपोर्ट पर 8 नामजद व 3 अन्य के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। मंगलवार को आरोपी पक्ष की तरफ से घायल हुए प्रमोद रावत की पत्नी के बयानों के आधार पर फरियादी पक्ष के 4 लोगों पर भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 7 आरोपियों का जुलूस भी निकाला। महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों ही पक्ष एक ही गांव के होने की वजह से तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है।
गौरतलब है कि बीते रविवार की रात ग्राम सिंहनिवास के रहने वाले पूर्व जनपद अध्यक्ष के भाई जयसिंह रावत के घर प्रमोद रावत गाली गलौच करते हुए पहुंच गया। जिसके साथ जयसिंह व उनके परिजनों ने जमकर मारपीट कर दी थी। जब झगड़े की बात प्रमोद के भाई प्रभात एवं प्रगट रावत को पता चली तो वो अपने साथियों के साथ पूर्व जनपद अध्यक्ष के घर के बाहर पहुंच गए, तथा फायरिंग की। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई थी। उस समय जयसिंह की रिपोर्ट पर 9 नामजद सहित 3 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।
उधर पहली मारपीट में घायल हुआ प्रमोद रावत को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में प्रमोद की पत्नी उमा रावत ने जब घटना बताई तो पुलिस ने जयसिंह सहित 4 लोगों के खिलाफ भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। दोनों पक्ष एक ही गांव के होने की वजह से वर्तमान में स्थिति तनावपूर्ण होने की वजह से पुलिस निगरानी रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page