May 8, 2026
शिवपुरी के युवक इंदौर में आईपीएल सट्टा खिलाते पुलिस ने दबोचे, शिवपुरी में जा चुकी है दो लोगों की जान

शिवपुरी के युवक इंदौर में आईपीएल सट्टा खिलाते पुलिस ने दबोचे, शिवपुरी में जा चुकी है दो लोगों की जान

युवकों के संपर्क दिल्ली व दुबई से भी थे कॉन्टेक्ट, दिल्ली के युवक ने दिलवाई थी आईपीएल सट्टे की आईडी

शिवपुरी। जिले के युवक न केवल शिवपुरी में बल्कि इंदौर में भी आईपीएल सट्टे का खेल खिला रहे थे, जिन्हें इंदौर पुलिस ने धर दबोचा। इनके कब्जे से 3 लैपटॉप, 39 मोबाइल सहित 1.40 लख रुपए मिले हैं, जबकि यह गिरोह करोड़ों रुपए का लेनदेन अभी तक कर चुके थे। यह गिरोह आईपीएल मैचों के दौरान इंदौर में किराए का कमरा लेकर इस खेल को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने मकान मालिक को भी सह आरोपी बनाया है।
गौरतलब है कि शिवपुरी जिले के बदरवास एवं दिनारा में दो लोग आईपीएल सट्टे में लाखों रुपए हारने के बाद अपनी जान दे चुके हैं। पुलिस अभी शिवपुरी में गिरोह के सदस्यों की तलाश भी पूरी नहीं कर पाई थी कि इंदौर से एक खबर आई। जिनमें आईपीएल सट्टा खिलाने वाला 7 सदस्यीय गिरोह ऊषा नगर कॉलोनी में दबोचा गया। इंदौर की क्राइम ब्रांच ने बताया कि यह लड़के आईपीएल मैचों के दौरान किराए का कमरा लेकर उसने सट्टा खिला रहे थे। इंदौर में ‘डायमंड सर्वर’ के जरिए करोड़ों रुपए का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे थे।
इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में शशांक अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, निखिल कौशल, शुभम कौशल, जतिन शर्मा, अर्पित तिवारी और प्रियांश जैन गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी शिवपुरी के निवासी बताए जा रहे हैं।
आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए नकद, लैपटॉप, 39 मोबाइल फोन और करोड़ों रुपए के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं। जांच में नेटवर्क के तार दिल्ली और दुबई तक जुड़े होने की बात सामने आई है।

शिवपुरी के दो लोग दे चुके हैं अपनी जान:

शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में रहने वाले संदीप सोनी ने आईपीएल में लाखों रुपए हारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इसके तीन दिन बाद दिनारा में अमन भार्गव ने 3 लाख रुपए आईपीएल सट्टे में हारने के बाद जहर खाकर अपनी जान दे दी थी। अमन द्वारा बताए गए सट्टा खिलाने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

शिवपुरी के युवक इंदौर में आईपीएल सट्टा खिलाते पुलिस ने दबोचे, शिवपुरी में जा चुकी है दो लोगों की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page