May 21, 2026
शहर के बीचोबीच गहराई तक मुरम की खुदाई मामले में भूमि मालिक को नोटिस देने की तैयारी में नपा

शहर के बीचोबीच गहराई तक मुरम की खुदाई मामले में भूमि मालिक को नोटिस देने की तैयारी में नपा

बोले नपा इंजीनियर: रिहायशी इलाके में बिना परमीशन के हो रही मुरम की गहरी खुदाई, SD न्यूज ने उठाया था मामला

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के मुरम खुदाई के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नगरपालिका ने भूमि मालिक को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली। मौके पर पहुंची नपा की टीम को भूमि मालिक के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई, इसलिए अब स्थानीय नपा कर्मचारियों के माध्यम से जानकारी ली जा रही है। ज्ञात रहे कि शहर के बीचोबीच हो रही मुरम की इतनी गहरी खुदाई का मामला SD News ने दिखाया था, जिसके बाद जिम्मेदार हरकत में आए।
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर गुरुद्वारा चौक एवं माधव चौक के बीच पुराने पेट्रोल पंप और उसके पीछे की जमीन पर पिछले कई दिनों से मिट्टी के बाद मुरम का उत्खनन कर अभी तक सैकड़ों दंपत मुरम खोदी जा चुकी है। जिसके चलते उक्त जगह पर लम्बा-चौड़ा एवं गहरा गड्ढा हो गया है। यह उत्खनन रात 11 बजे से शुरू होकर अलसुबह तक चलता है, जिसमें बिना नंबर के डंपर पूरी रात शहर के व्यस्ततम इलाकों से होकर गुजर रहे हैं। बताते हैं कि उक्त जगह पर मॉल बनाने की तैयारी है, लेकिन जितनी गहराई तक मुरम का उत्खनन किया जा रहा है, उतना गहरा बेसमेंट नहीं होता है।
गौरतलब है कि शहर की घनी रिहायशी इलाके के बीच थीम रोड से महज 20 फीट की दूरी पर झांसी बंदूकघर के सामने पिछले लगभग एक माह से खुदाई का काम रात 11 बजे के बाद शुरू हो जाता है। निकलने वाली मुरम को डंपरों में भरकर शहर के एक भू- माफिया द्वारा तैयार किए जा रहे एक कंस्ट्रक्शन एरिया में भराव के लिए खरीदा जा रहा है। बिना रॉयल्टी के यह मुरम बेरोकटोक खोदी जाकर शहर में इतना लंबा -चौड़ा खतरा उत्पन्न किया जा था है। क्योंकि अब गर्मियों के बाद बारिश का मौसम आएगा, तथा जब इस खोदी गई जगह में पानी भरेगा, तो उसके आसपास मौजूद दूसरे घर-दुकनों को खतरा उत्पन्न हो जाएगा। इसी आशंका को जताते हुए SD न्यूज ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। जिसके बाद नपा के जिम्मेदार जागे तथा खुदाई करवा रहे भूमि मालिक की तलाश शुरू की, ताकि सही व्यक्ति तक नपा का नोटिस पहुंच सके।

बोले नपा इंजीनियर: भूमि मालिक पता कर रहे

हमने पिछले दिनों अतिक्रमण मुहिम के दौरान उस समय इस खुदाई को देखा, जब इसका गेट खुला रह गया था। वहां पर मौजूद लेवर यह नहीं बता पाई कि उक्त जमीन का मालिक कौन है। अब हम अपने उन कर्मचारियों से पता करवा रहे हैं, जो वहीं आसपास रहते हैं। नाम पता छोटे ही हम भूमि मालिक को नोटिस जारी करेंगे।

रंजीत खापरे, इंजीनियर नपा शिवपुरी

गांधी जी के फेर में माइनिंग ने आँखें मूंदी :
शिवपुरी का माइनिंग विभाग कितना सक्रिय है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिला मुख्यालय पर शहर के बीचोबीच 25 फीट गहराई तक मुरम खोद कर डंपरों से ढोई जा रही है, जिसकी भनक माइनिंग को नहीं है। ऐसा नहीं है कि माइनिंग के जिम्मेदारों को कुछ पता न हो, लेकिन गांधी जी की दम पर विभाग के जिम्मेदारों ने आँखें मूंद ली हैं।

शहर के बीचोबीच गहराई तक मुरम की खुदाई मामले में भूमि मालिक को नोटिस देने की तैयारी में नपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page