June 29, 2026
पोहरी में पार्षद के घर चोरी करने वाला गिरोह दबोचा, दो अंतरराज्यीय चोर, 50 हजार का इनामी

पोहरी में पार्षद के घर चोरी करने वाला गिरोह दबोचा, दो अंतरराज्यीय चोर, 50 हजार का इनामी

पड़ौस में रहने वाले ने ही गिरोह को बुलाया था वारदात के लिए, 25 लाख का माल बरामद

शिवपुरी। जिले के पोहरी कस्बे में पुलिस थाने के पास रहने वाले पार्षद नीतू शर्मा के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 आरोपी दबोच लिए। जिनमें दो आरोपी तो अंतरराज्यीय अपराधी हैं, तथा एक पर तो राजस्थान पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस ने चोरी गया 25 लाख रुपए का माल बरामद कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर पड़ोसी को विश्वासघाती साबित कर दिया।
यदि आपके घर में आभूषण व नगदी रखी है, तो आस-पडोस वालों को इसकी भनक मत लगने देना, वरना वो गिरोह को बुलाकर चोरी करवा देंगे। पुलिस कंट्रोल रूम में चोरी का खुलासा करते हुए एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने बताया कि पोहरी में पार्षद के सूने घर से चोरी करवाने वाला रामेश्वर पुत्र हरिशंकर गोस्वामी निवासी ग्वालीपुरा है, जिसका पार्षद के घर आना-जाना था। इस वारदात को रामनिवास पुत्र उदय मोगिया नि. गोपालपुर शिवपुरी एवं श्रीवल्लभ पुत्र रणछोर उर्फ रनघोर पारदी नि. कनैरा थाना धरनावदा ने अंजाम दिया। आरोपी श्रीवल्लभ पारदी से एक अधिया (देशी बंदूक) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पार्षद के घर से चोरी किया गया माल आरोपी रामेश्वर गोस्वामी के खेत के पास नाले में ही पत्थर के पास मिट्टी में दबा कर छुपाया है। जिनमें सोने के आभूषणः- 1 मंगलसूत्र, 4 अंगूठी, 2 कड़े, 1 जंजीर, 2 नग झुमकी। चाँदी के आभूषणः- 3 कमरबंध (करधौनी), 4 नग पायल, 7 नग तोडिया, 2 नग बच्चे के चूड़ा, 6 नग बिछिया, 2 नग हाय सेट, 4 नग पुतलियां, 4 नग सिक्के कुल कीमत करीबन 23 लाख रुपए एवं 85 हजार रुपए नगदी बरामद किए गए। आरोपियों में अंतर्राज्यीय अपराधी श्रीवल्लभ पारदी के ऊपर मप्र व दीगर राज्यों में भी चोरी, हत्या, लूट, डकैती एवं हत्या का प्रयास जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज जिला कोटा राजस्थान द्वारा आरोपी श्रीवल्लभ पर गिरफ्तारी हेतु 50,000/- रुपए का इनाम घोषित है। अन्य अंतर्राज्यीय आरोपी रामनिवास मोगिया पर भी थाना सुभाषपुरा, गोपालपुर, जिला राजगढ़, जिला अजमेर राजस्थान में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट एवं नकवजनी जैसे विभिन्न अपराध दर्ज है। चोरी गई 3 क्विंटल बजनी तिजोरी व बाइक को पहले ही एक नाले से बरामद कर लिया था।

इनकी रही अहम भूमिका::

उक्त चोरी ट्रेस करने में थाना प्रभारी पोहरी निरी. रवि चौहान, थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि. अरविंद चौहान, उनि वीरेन्द्र परिहार, प्रआर. हृदेश पाराशर, प्रमोद सेन, आर. मुनेश धाकड, राजकुमार माहौर, अरविंद कुशवाह, मांगीलाल गुर्जर, रामनाथ रावत, राघवेन्द्र यादव, रामअवतार रावत, हेमराज राठौर, अमित श्रीवास, रामभरत मीणा, उमाशंकर मीणा, चन्द्रभान रावत, संदीप राठौर एवं थाना सुभाषपुरा के आर.अवधेश शर्मा एवं गोरे जादौन तथा सायवर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट प्रआर. विकास चौहान, आर. आलोक व्यास की सराहनीय भूमिका रही।

पोहरी में पार्षद के घर चोरी करने वाला गिरोह दबोचा, दो अंतरराज्यीय चोर, 50 हजार का इनामी
25 लाख की चोरी ट्रेस करने के बाद जानकारी देतीं शिवपुरी एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page