June 30, 2026
जिन मतदाताओं ने बनाया विधायक, उनके पानी मांगने पर विधायक दिखा रहे बिसलरी की बोतल

जिन मतदाताओं ने बनाया विधायक, उनके पानी मांगने पर विधायक दिखा रहे बिसलरी की बोतल

पिछोर विधायक के वायरल वीडियो में लाडली बहनों के दर्द को दूर करने की बजाए उनका वोट खुद के लिए रिजर्व समझकर आगे बढ़ गए

शिवपुरी। चुनाव से पहले जो नेता घर-घर जाकर पैर छूकर वोट मांगते हैं, वो कुर्सी मिलने के बाद उसी मतदाता का कैसा मखौल उड़ाते हैं, उसकी नजीर पिछोर विधायक के वायरल वीडियो में नजर आई। पानी और लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग के रहीं महिलाओं की तरफ बिसलरी की बोतल दिखा कर हंसते हुए विधायक आगे बढ़ गए।
अपनी ऊट पटांग बातों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का अभी हाल ही में वायरल हुए वीडियो ने उनके नम्बर काफी कम के दिए। इस वीडियो में विधायक अपने समर्थकों के साथ कार से जा रहे थे, इसी बीच उनकी विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने उन्हें रोक कर कहा कि हमारे घरों में पीने का पानी नहीं है, बिजली न होने से अंधेरे में गर्मी के बीच मच्छर खून चूस रहे हैं। चूंकि आमजन के लिए पानी व बिजली जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना हर जनप्रतिनिधि का फर्ज है। पिछोर की जनता ने जब अपने विधायक के सामने यह मांग रखी, तो समस्या दूर करने का आश्वासन देने की बजाए विधायक उन्हें पानी की बोतल देने का इशारा करते हुए मखौल सा उड़ाया। जो महिलाएं अपने परिवार के लिए पानी मांग रही हों, उन्हें एक पानी की बोतल दिखाना कहां तक उचित है?।
महिला मतदाताओं ने जब अपना मखौल उड़ते हुए देखा, तो वे भी बोलीं कि अब हम वोट नहीं देंगे। इस पर विधायक ने कहा कि लाडली बहनों तुम हमें वोट नहीं दोगी, तो किसको दोगी। यानि मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते मतदाताओं के वोट को भी विधायक अपना रिजर्व वोट मानकर चल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लाडली बहना का जिक्र भी किया, जिससे लगता है कि भाजपा के नेता यह मानकर चल रहे हैं कि लाडली बहना को हर महीने सरकार जो 1500 रुपये दे रही है, उसके आधार पर उनका वोट तो भाजपा प्रत्याशी के लिए पक्का है। चूंकि पिछले विधानसभा चुनाव में लाडली बहना योजना ने ही परिणामों को पलट कर रख दिया था, शायद इसलिए भाजपा के नेता यह मानकर चल रहे हैं कि पानी-बिजली भले ही ना मिले, लेकिन लाडली बहनों का वोट उन्हें जरूर मिलेगा।

नेताओं की तरह आश्वासन ही दे देते::

प्रीतम लोधी भले ही विधायक बन गए, लेकिन मेरा मानना है कि वो नेता नहीं बन पाए। यदि वो दूसरे नेताओं की तरह जनता को आश्वासन दे देते की मैं पानी व बिजली की व्यवस्था करवाऊंगा, तो शायद यह वीडियो उतना वायरल नहीं होता।

जिन मतदाताओं ने बनाया विधायक, उनके पानी मांगने पर विधायक दिखा रहे बिसलरी की बोतल
पानी मांगने पर पानी की बोतल दे रहे पिछोर विधायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page