April 17, 2026
परिवहन विभाग में गांधी जी के लिए हिंसक हो रहे हालात: सिकंदरा प्रभारी सुमन के साथ अब रवि हुए नियुक्त

परिवहन विभाग में गांधी जी के लिए हिंसक हो रहे हालात: सिकंदरा प्रभारी सुमन के साथ अब रवि हुए नियुक्त
विभाग में कमाई का उदाहरण था भोपाल के जंगल में मिली करोड़ों की नगदी व किलो में सोना

शिवपुरी। परिवहन विभाग में गांधी जी का जलवा कुछ इस कदर छाया हुआ है कि उनके लिए हिंसा तक होने लगी है। शिवपुरी जिले के सिकंदरा बैरियर पर एक सप्ताह में हुई दो बार हिंसक घटनाओं ने यह तय कर दिया कि विभाग में करोड़ों रुपए की कमाई ऐसे ही नहीं होती। इन घटनाओं के बीच बैरियर प्रभारी सुमन दीक्षित को हटाकर रवि मिश्रा को नियुक्त करने की खबर चल निकली। जबकि जिला परिवहन अधिकारी का कहना है कि सुमन को हटाया नहीं, रवि मिश्रा को भी नियुक्त कर दिया है।
गौरतलब है कि भोपाल में बीते वर्ष परिवहन विभाग का 52 किलो सोना और 12 करोड़ रुपए नगद कैश लावारिस हाल खड़ी कार में मिला था। इस विभाग में कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि परिवहन विभाग में भले ही आरक्षक के पद कोई रहे, उसकी आर्थिक स्थिति तेजी से बदलने लगती है। बीते सोमवार की रात 1 बजे सिकंदरा बैरियर पर जो विवाद हुआ था, उसमें कथित तौर पर यात्री बस से 2 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। यदि इस रेट से वाहनों की वसूली होती है तो फिर हर दिन की कमाई का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सिकंदरा बैरियर पर होने वाली कमाई में हिस्सेदारी को लेकर प्राइवेट कटर ने हमला करने से पहले यह नहीं सोचा कि जेल भी जाना पड़ेगा। अभी वो मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बीते सोमवार की रात विभाग के लोगों ने बस स्टाफ को ठोक डाला। यह हालात तब हैं, जबकि सरकार के द्वारा सभी चेकपोस्ट बंद कर दिए गए हैं। चूंकि बैरियर वालों से उलझकर कोई भी वाहन वाला खुद का समय बर्बाद नहीं करना चाहता, इसलिए उनकी बात मान लेता है। जो पैसा नहीं देते हैं, उनके साथ विवाद यहां तक होने लगे कि एक-दूसरे का खून बहाने से भी परहेज नहीं कर रहे।

खबर बदलने व पचाने में माहिर कलमकार::

सिकंदरा बैरियर पर जब पहली घटना हुई थी, उस खबर को सोशल मीडिया पर किसी ने कोई खबर नहीं डाली। जब SD न्यूज ने खबर डाली, तब घटना दिनारा के बैरियर से निकलकर शिवपुरी तक आई। बीते सोमवार की घटना को भी ऐसे गोलमोल करके लिख रहे थे, मानों उनके घर का चूल्हा वहीं के कमीशन से जलता हो।

बोलीं आरटीओ: सुमन को नहीं हटाया

सिकंदरा बैरियर की प्रभारी सुमन दीक्षित को हटाया नहीं है। वहां पर रवि मिश्रा को भी नियुक्त कर दिया गया है।
रंजना भदौरिया, जिला परिवहन अधिकारी शिवपुरी

परिवहन विभाग में गांधी जी के लिए हिंसक हो रहे हालात: सिकंदरा प्रभारी सुमन के साथ अब रवि हुए नियुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page