May 9, 2026
img-20260509-wa00064778297415853070748.jpg

नवागत पुलिस अधीक्षक ने देर रात तक किया पुलिस थानों का निरीक्षण, दिए निर्देश: महिला संबंधी मामलों को गंभीरता से लें
शिवपुरी। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार की रात 8-10 लड़के चेहरा ढंक कर हॉकी-डंडो से लैस होकर घर में घुसे, मारपीट की, और फिर लटकाते हुए एक महिला एवं गोद में बच्ची को उठाकर गाड़ी में ले गए। रात की घटना का वीडियो शनिवार की सुबह लोग ठीक से देख भी नहीं पाए थे कि एक और वीडियो सामने आ गया। जिसमें रात वाली घटना के वीडियो में जो महिला बचाने की गुहार लगा रही थी, जिसे झूला झुकाते हुए ले जा रहे थे, वो बोली कि मैने ही अपने पति को लेने के लिए बुलाया था। रात में ही कोतवाली पहुंचे लड़की के माता-पिता ने जब घटना का वीडियो देखा, तो पुलिस की परेशानी बढ़ गई। क्योंकि जिस समय घटना हुई होगी, संभवतः उस दौरान जिले के नवागत एसपी पुलिस थानों का निरीक्षण कर रहीं थीं।
आज सुबह इस घटना से जुड़े दो वीडियो सामने आए, जिसमें महिला बोल रही है कि मैं अपनी मर्जी से अपने पति के साथ आई हूं। फिर एक और वीडियो सामने आया, जिसमें रात की घटना का आरोपी बना उसका पति पुष्पेंद्र बोल रहा है कि मैं अपनी पत्नी व बेटी को ले जा रहा हूं, यदि परिवार वालों को परेशान किया तो हम तीनों जहर खाकर मर जाएंगे। सुबह जब वीडियो आए तो यह राहत थी कि मां -बेटी सुरक्षित हैं। इस घटना ने महिला के रूप बदलने की कला को तो उजागर कर दिया। रात में हुई घटना के वीडियो ने आमजन को चिंतित तथा पुलिस को बड़ा चैलेंज दिया, तथा पुलिस ने नाकेबंदी एवं चेकिंग शुरू कर दी थी।
क्या मानें इस घटना को..?
क्या पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए किया था..?
पुष्पेंद्र बोल रहा है कि मेरी पत्नी ने मैसेज करके बुलाया, लेकिन उसके पास मोबाइल नहीं था?
क्या यह वैधानिक रूप से पति पत्नी है?, क्या लड़की के माता-पिता जबरन बेटी को रोके हुए थे, तो लड़की को यह नाटक करवाना पड़ा..?
नवागत एसपी ने देखी थानों की कार्यप्रणाली::
नवागत एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी आफिस की विभिन्न शाखाओं में जाकर अधीनस्थ से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने पुलिस थानों का औचक निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली को समझा, हवालात का मुआयना किया, लोगों से बातचीत की, तथा थाना स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि आने वाले हर शख्स की बात सुनी जाए, क्षेत्र के अपराधियों पर नजर, अपराधों पर नियंत्रण एवं विशेषकर महिलाओं से संबंधित मामलों में त्वरित एक्शन हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page