July 10, 2026
लो जी, सुबह खिलाड़ियों ने की मांग, देर दोपहर पोलो ग्राउंड में चला वाइब्रेटर रोलर, हुआ समतल

लो जी, सुबह खिलाड़ियों ने की मांग, देर दोपहर पोलो ग्राउंड में चला वाइब्रेटर रोलर, हुआ समतल

विधायक पुत्र से हुई थी बात, एसडीएम शिवपुरी ने भेजा रोलर, बारिश के बाद फिर चलेगा रोलर

शिवपुरी। शहर के मध्य व कलेक्ट्रेट के सामने स्थित पोलो ग्राउंड से शुक्रवार की सुबह खिलाड़ियों ने SD News के माध्यम से अपनी बात जिम्मेदारों तक पहुंचाई। जिसका परिणाम यह रहा कि देर दोपहर वाइब्रेटर रोलर ने नालियों के अलावा मैदान में अन्य जगह को समतल कर दिया। ग्राउंड में घूमने, खेलने व फिजिकल ट्रेनिंग के लिए आने वाले युवाओं की तरफ से काम करवाने वाले जिम्मेदारों को थैंक्स 
ज्ञात रहे कि पोलो ग्राउंड में की गई देश की अनोखी इंजीनियरिंग के चलते तीन जगह नालियां खोदी गईं थीं। जिन्हें भरने के लिए 9 जुलाई को नगरपालिका की जेसीबी आई थी। जो बेगारी की तरह नालियों में पास रखी मिट्टी को ऊंचा-नीचा भरकर चली गई।
10 जुलाई को जब हमने ग्राउंड पर जाकर देखा तो नाली भराव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने वाली नगरपालिका को वहां घूमने आने वाले लोग कोस रहे थे। इसी बीच कुछ खिलाड़ियों ने अपनी बात को SD न्यूज के माध्यम से जिम्मेदारों तक पहुंचाई। दोपहर लगभग 12.30 बजे शिवपुरी विधायक के पुत्र सक्षम जैन से हमारी बात हुई, तथा दोपहर लगभग 3:30 बजे वाइब्रेटर रोलर ग्राउंड पर आ गया था। हालांकि जो शख्स साथe आए थे, उन्होंने बताया कि रोलर एसडीएम शिवपुरी ने भिजवाया है। ग्राउंड की हालत काफी हद तक सुधारने के लिए एक बार फिर 🙏

लो जी, सुबह खिलाड़ियों ने की मांग, देर दोपहर पोलो ग्राउंड में चला वाइब्रेटर रोलर, हुआ समतल
पोलो ग्राउंड में चल रहा वाइब्रेट रोलर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page