June 16, 2026
कोलारस में अतिक्रमण से मुक्त कराई 150 बीघा वन भूमि, नयागांव सतनबाडा पर कार्रवाई का इंतजार

कोलारस में अतिक्रमण से मुक्त कराई 150 बीघा वन भूमि, नयागांव सतनबाडा पर कार्रवाई का इंतजार

जंगल वाले साहब का ट्रांसफर रुकवाने माफिया ने चंदा करके बदरवास से चाचौड़ा में दलाल के पास भेजी माल की पोटली

शिवपुरी। सामान्य वनमण्डल शिवपुरी अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वन परिक्षेत्र कोलारस में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 150 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। यह कार्रवाई वन, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा विधिवत वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत की गई। अब ऐसी ही कार्रवाई की सतनबाड़ा अब रेंज के नयागांव में हाइवे किनारे 300 बीघा फॉरेस्ट लैंड में किए गए कब्जे के खिलाफ भी होना चाहिए।
वन परिक्षेत्र कोलारस की सबरेंज कोलारस-बी की बीट सनवारा अंतर्गत आरएफ कक्ष क्रमांक 127 एवं 129 में लंबे समय से अतिक्रमणकर्ता अनील जादौन, सुघर सिंह यादव, बादाम यादव, उत्तम यादव एवं रिंका यादव व उसके अन्य साथी निवासीगण ग्राम बैड़ारी द्वारा वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया था। प्रकरण में आवश्यक दस्तावेजी एवं कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी बेदखली आदेश के पालन में संयुक्त अमले ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

जेसीबी- ट्रैक्टरों की मदद से भूमि कराई मुक्त:

वन परिक्षेत्राधिकारी कोलारस के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में वन परिक्षेत्राधिकारी बदरवास, वन परिक्षेत्राधिकारी शिवपुरी, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी तेंदुआ एवं रन्नौद सहित वन विभाग का अमला मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान तीन जेसीबी मशीनों एवं दो ट्रैक्टरों की सहायता से अतिक्रमण किए गए क्षेत्र को मुक्त कराया गया तथा भविष्य में पुनः अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से मौके पर कंटूर ट्रेंच का निर्माण भी कराया गया।

नयागांव में भी 300 बीघा पर कब्जा:

शिवपुरी की सतनबाड़ा सब रेंज के नयागांव में भी कोलारस के सत्ताधारी नेताओं ने एक पुराने पट्टे के आधार पर फॉरेस्ट की लगभग 300 बीघा भूमि पर फेंसिंग करवा दी है। जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार फॉरेस्ट की जमीन पर कोई पट्टा है तो उसे वापस फॉरेस्ट को दी जाए। सर्वोच्च न्यायालय का यह पत्र सभी कलेक्टर्स एवं कमिश्नर को भेजे गए हैं। चर्चा तो यह भी है कि ट्रांसफर के इस सीजन में जंगल वाले साहब को यथावत रखने के लिए जंगल माफिया ने एक पोटली बदरवास के रास्ते चांचौड़ा भेजी है, जहां की लिंक उज्जैन से जुड़ी हुई है।

कोलारस में अतिक्रमण से मुक्त कराई 150 बीघा वन भूमि, नयागांव सतनबाडा पर कार्रवाई का इंतजार
कोलारस में अतिक्रमण से मुक्त कराई जंगल की जमीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page