May 27, 2026
करेरा ने 38 लाख का गांजा, कोतवाली ने पकड़ी शराब व स्मैक, खनियाधाना पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा चोर

करेरा ने 38 लाख का गांजा, कोतवाली ने पकड़ी शराब व स्मैक, खनियाधाना पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा चोर

बदरवास की चोरी छोड़ दें, तो शिवपुरी जिले की पुलिस एक्टिव होकर कर रही मामले ट्रेस

शिवपुरी। जिले की करेरा थाना पुलिस ने जहां 38 लाख के गांजे के साथ दो आरोपी पकड़े, तो वहीं कोतवाली पुलिस ने शराब का जखीरा व स्मैक के साथ दो आरोपी दबोचे। उधर खनियाधाना पुलिस ने चोरी होने के महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद कर लिया। यदि बदरवास में हुई 1 करोड़ की चोरी को छोड़ दिया जाए, तो जिले की पुलिस एकाएक एक्टिव होकर अपराध ट्रेस करने में गजब की रफ्तार दिखा रही है।
करेरा एसडीओपी आयुष जाखड़ ने बताया कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक कार में गांजा आ रहा है। जिस पर पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट लगाकर एक क्रेटा कार को रोककर उसकी जांच की तो उसमें 194 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी बाजारू कीमत 38 लाख रुपए तथा 10 लाख रुपए कीमत की कार भी जब्त की है। कार में सवार नीरज पुत्र कैलाश राय निवासी राय।मोहल्ला टीला करेरा एवं मानसिंह पुत्र वनमाली विश्वकर्मा नि. नयाताल टीला करेरा को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। यह गांजा बसई जिला दतिया निवासी रायसिंह लोधी से लाना बताया गया।

कोतवाली पुलिस ने पकड़ी शराब व स्मैक:

शिवपुरी कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि पोहरी रोड स्थित बस स्टेंड के पीछे एक युवक अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर राहुल उर्फ गोलू सेन निवासी कृष्णपुरम के पास 7 पेटी प्लेन मदिरा जब्त की। इसी क्रम में बीते मंगलवार 26 मई को कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास से राहुल निवासी लुधावली को गिरफ्तार कर 16 ग्राम स्मैक (कीमत 3 लाख) जब्त की। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खनियाधाना पुलिस ने पकड़ा चोर, माल बरामद:

जिले के खनियाधाना थाना अंतर्गत वंशीवट मोहल्ला निवासी गिरजाबाई साहू (70) ने 26 मई को थाने में आक्र बताया कि 25 मई की सुबह मैं जब मंदिर गई थी, तब चोर पीछे के गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और 1.70 लाख रुपए नगद एवं 1 लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। महिला ने किरायेदार नीरज जाटव पर शंका जताई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नीरज पुत्र आशाराम जाटव निवासी हरिनगर पिछोर को गिरफ्तार कर चोरी गई नगदी व जेवरात बरामद कर लिए। पुलिस ने बताया कि नीरज पर पूर्व में भी 4 प्रकरण दर्ज हैं।

करेरा ने 38 लाख का गांजा, कोतवाली ने पकड़ी शराब व स्मैक, खनियाधाना पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा चोर
करेरा पुलिस ने पकड़ा 38 लाख रुपए कीमत।का 194 किलो गांजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page