May 27, 2026
गांव के बाहर बस गए पारदी लुटेरे, खौफ़जदा ग्रामीण पहुंचे एसपी ऑफिस, सुनाई दास्तां

गांव के बाहर बस गए पारदी लुटेरे, खौफ़जदा ग्रामीण पहुंचे एसपी ऑफिस, सुनाई दास्तां

अवैध हथियारों से लैस आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाश करते हैं जबरिया वसूली, करते हैं लूट

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवढ़ा के आधा सैकड़ा ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर आए। उनका कहना है कि हमारे गांव के बाहर कुछ पारदी युवक बस गए हैं, जो ग्रामीणों से जबरिया वसूली करते हैं। रुपए न देने पर वो लूट करने के साथ मारपीट भी करते हैं। इतना ही नहीं, उनके पास ग्रामीणों ने अवैध हथियार होना भी बताया।
ग्राम सेवढ़ा से आए ग्रामीणों ने बताया कि बीते मंगलवार को गांव का आकाश पाल जब खेत से अपने घर बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में उसे बाला पारदी, सोलन और इंदल पारदी ने उसका रास्ता रोककर 500 रुपए की मांग की। जब आकाश ने रुपए देने से इंकार किया, तो उक्त युवकों ने आकाश के साथ मारपीट करके उसकी जेब में रखे 5 हजार रुपए लूट लिए। ग्रामीणों का कहना है कि हथियारबंद इन पारदी लुटेरों के डर की वजह से अंधेरा होने पर लोग वापस अपने घर आने में डरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमने स्थानीय पुलिस को भी इस बारे में बताया, लेकिन जब कोई कार्यवाही नहीं हुई, तो फिर आज एसपी आफिस आना पड़ा। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

गांव के बाहर बस गए पारदी लुटेरे, खौफ़जदा ग्रामीण पहुंचे एसपी ऑफिस, सुनाई दास्तां
एसपी ऑफिस के बाहर बैठे सेवढ़ा के ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page