
करेरा में ओबीसी की निकली रैली, एसडीओपी के खिलाफ लगाए नारे, एडिशनल एसपी को सौंपा ज्ञापन
दिनारा की उपमंडी में भरा भूसा, व्यापारी सीधे दुकान पर खरीद रहे फसल, प्रशासनिक कार्यवाही पर विधायक ने उठाए सवाल
शिवपुरी। जिले की करेरा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को एक जगह रैली निकाली व दूसरी जगह व्यापारियों ने विधायक को अपना दर्द सुनाया। रैली करेरा के मुख्य बाजार में निकालकर एसडीओपी के खिलाफ नारेबाजी करने से ऐसा लगा कि ओबीसी के बैनर तले दिनेश लोधी समर्थकों ने रेली निकालकर एडिशनल एसपी संजीव मुले को ज्ञापन सौंपा। उधर दिनारा में गल्ला व्यापारियों ने विधायक को अपना दर्द सुनाया। विधायक ने जो बातचीत की, उससे लगता है कि करेरा क्षेत्र में हो रही छापेमारी में पकड़ा जा रहा अनाज व मूंगफली वाली कार्यवाही में अब विधायक आड़े आने की तैयारी में हैं।
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी वर्सेस आईपीएस आयुष जाखड़ के मामले का भले ही पटाक्षेप हो गया, लेकिन सोशल मीडिया पर 30 अप्रैल को दिनेश लोधी (विधायक पुत्र) के समर्थन में रेली निकालने की बात डाली जा रही थी। जिसके चलते पर्याप्त पुलिस बल भी आज करेरा में तैनात किया गया था। देर दोपहर कुछ युवा ओबीसी महासभा का एक बैनर लेकर करेरा एसडीओपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार में आए। फिर सड़क पर ही धरना देने लगे। इसी बीच एडिशनल एसपी संजीव मुले को ज्ञापन दिया, जिसमें यूजीसी सहित अन्य मांग शामिल हैं। यानि यह रेली दिनेश लोधी के समर्थकों ने ओबीसी के बैनर तले निकाली।
करेरा विधायक ने प्रशासन की कार्यवाही को गलत ठहराया
आज दोपहर में दिनारा के व्यापारियों ने करेरा विधायक रमेश खटीक से मुलाकात करके कहा कि दिनारा उपमंडी बंद है, तो किसान अपना माल हमें क्यों नहीं बेच सकता। जिस पर विधायक ने कहा कि 27 अप्रैल को व्यापारी मुझे फोन लगा रहे थे, लेकिन मैं भोपाल में विधानसभा के विशेष सत्र में था। उनका कहना है कि प्रशासन को इस तरह की मनमानी नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने व्यापारियों के सामने ही कलेक्टर को मोबाइल पर फोन लगाकर स्पीकर पर बात करके कहा कि हमारे दिनारा के व्यापारी आपसे आकर मिलेंगे, और आप उनकी समस्या का निराकरण करें। ज्ञात रहे कि करेरा में बिना मंडी टेक्स चुकाए सीधे ही किसान का माल खरीदने और शासन की गुल्लक को चूना लगाने वाले व्यापारियों के गोदाम एसडीएम व तहसीलदार की टीम ने सील कर दिए, जिससे व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति है।








