May 3, 2026
चांदी की आधी करधौनी छीनने वाले बदमाशों ने महिला को ऐसा पटका कि चली गई जान

चांदी की आधी करधौनी छीनने वाले बदमाशों ने महिला को ऐसा पटका कि चली गई जान

तेज आंधी के गिरे होर्डिंग की चपेट में आए ऑटो ड्राइवर ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, कई घायल करा रहे इलाज

शिवपुरी। जिले के खनियाधाना थाना अंतर्गत ग्राम अछरोनी के पास बीते शुक्रवार को एक बाइक सवार महिला की कमर से चांदी की करधौनी छीनने के दौरान महिला गिरकर गंभीर घायल हो गई। जिसने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं शिवपुरी शहर में शनिवार की दोपहर को आई तेज आंधी के दौरान एक ऑटो वाले के ऊपर होर्डिंग व ईंट-पत्थर गिरने से वो गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान रविवार को उसने भी दम तोड़ दिया।
खनियाधाना के ग्राम राजपुर रहने वाली 42 वर्षीय मीना लोधी शुक्रवार की रात एक रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में से रात को वापस लौट रहीं थीं। ग्राम अछरोनी में नहर के पास तीन बदमाशों ने मीना लोधी की कमर में पहनी गई चांदी की करधौनी को झपट्टा मारा, जिसके चलते करधौनी टूटकर आधी बदमाशों के हाथ में आ गई, जबकि संतुलन बिगड़ने से मीना सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार की देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस अब लुटेरे व गिराकर मारने वाले बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

काश! ऑटो में बैठा रहता, तो बच जाती जान::

शनिवार की दोपहर शिवपुरी शहर में आई तेज आंधी के बीच एक तरफ जहां बरसों पुराने पेड़ उखड़ गए, वहीं एक ऑटो चालक की जान चली गई। पुरानी शिवपुरी का रहने वाला 50 वर्षीय रहीस खान, तेज आंधी के बीच थीम रोड पर नवग्रह मंदिर के पास सड़क किनारे अपना ऑटो खड़ा करके खुद एक होर्डिंग के पास आकर खड़ा हो गया। तेज आंधी में होर्डिंग गिरने से उसके साथ नीचे आए ईंट-पत्थर भी रहीस के ऊपर आ गिरे। इस हादसे में रहीस के सिर व पसलियों में गंभीर चोट आई थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इन सबके बीच अब यह चर्चा भी चल निकली कि यदि रहीस अपने ऑटो में ही बैठा रहता, तो उसकी जान बच जाती, लेकिन नियति को तो कुछ और ही मंजूर था।

चांदी की आधी करधौनी छीनने वाले बदमाशों ने महिला को ऐसा पटका कि चली गई जान
खनियाधाना में झपटमारों की तलाश में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page