
भाजपा जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल: जो खुद मेहरबानी से बने, वो गहोई समाज के मंच से बांट रहे पद
बोले भाजपा शिवपुरी प्रभारी: जिलाध्यक्ष नहीं कर सकते ऐसी घोषणा, पद ऐसे नहीं बांटे जाते
शिवपुरी जिले में अभी पुराने भाजपाई एवं आयातित कांग्रेसी का मुद्दा ठंडा भी नहीं हुआ, कि भाजपा जिलाध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें वो गहोई समाज के एक कार्यक्रम में मंच से प्रकोष्ठ एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर रहे हैं। इस संबंध में भाजपा जिला प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदकिशोर नापित का कहना है कि जिलाध्यक्ष ऐसे सार्वजनिक मंचों पर पदों को बांटने की घोषणा नहीं कर सकते। महत्वपूर्ण बात यह है कि जो खुद ही दूसरों की मेहरबानी पर बने हों, वो अब पद बांटने लगे।
बीते रोज करेरा में आयोजित गहोई समाज के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव को आमंत्रित किया गया। माइक पर आते ही जसमंत जाटव ने खुद को भाजपा का सुप्रीमों प्रदर्शित करते हुए कहा कि मैने गहोई समाज के अध्यक्ष से कहा है कि कोई भी नाम से प्रकोष्ठ बनवा लो, मैं बना दूंगा। साथ ही उन्होंने मंच से यह घोषणा भी कर दी कि हमें युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष भी बनाना है, और आज मैं यह घोषणा करता हूं कि अगला मंडल अध्यक्ष गहोई समाज का ही होगा।
हमे इस बात से कोई परहेज नहीं है कि गहोई समाज के लोग पदाधिकारी न बनें, लेकिन सवाल यह है कि मंच पर खड़े यह महानुभाव जिस तरह से पदों का बटोना बांट रहे हैं, उन्हें यह अधिकार है भी या नहीं..?। कहीं यह भी तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तरह जुमलेबाजी तो नहीं कर रहे।
भाजपा शिवपुरी प्रभारी नंदकिशोर तापनि से बातचीत::
सवाल: क्या भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा के कोई प्रकोष्ठ बना सकते हैं?
जवाब: गहोई समाज का अपना अलग प्रकोष्ठ होता है, जिसका अध्यक्ष गहोई समाज के लोग ही चुनते हैं। भाजपा में इस तरह का कोई प्रकोष्ठ नहीं है, और ना ही जिलाध्यक्ष उसे बना सकते हैं।
सवाल: क्या भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष की पूर्व से घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष के सकते हैं?
जवाब: यदि शिवपुरी के जिलाध्यक्ष ने ऐसी कोई घोषणा मंच से की है, तो यह बिल्कुल गलत है। मंडल अध्यक्ष बनाने की एक प्रक्रिया होती है, जिसमें मेरे अलावा स्थानीय विधायक एवं अन्य पदाधिकारियों की राय ली जाती है।
सवाल: जो खुद दूसरों की मेहरबानी से जिलाध्यक्ष बने हों, उनका इस तरह से पद बांटना कितना उचित है?
जवाब: किसी भी समाज के सार्वजनिक मंच से इस तरह पदों को बांटने की घोषणा करना, बिल्कुल गलत है, और मैं इस मामले को दिखवाता हूं।









