April 30, 2026
भीषण गर्मी के बीच जिले में तेजी से फैल रहा प्यार का बुखार, घर से भागकर बालिग जोड़े ने की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा

भीषण गर्मी के बीच जिले में तेजी से फैल रहा प्यार का बुखार, घर से भागकर बालिग जोड़े ने की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा

दो दिन पहले गणेशपुरा के मोबाइल टॉवर पर चढ़कर जीती प्यार की जंग, उसमें भी तेंदुआ थाना पुलिस होती रही थी परेशान

शिवपुरी। एक तरफ जहां सूरज आग उगल रहा है, तो वहीं ऐसी भीषण गर्मी के दौरान शिवपुरी के प्यार का बुखार भी सिर चढ़कर बोल रहा है। बुधवार को एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी कर ली, और आज लड़की के परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंचे। महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रेमी जोड़े अपना प्यार पाने के लिए ऊटपटांग हरकतें कर रहे हैं, और झेलना पुलिस को पड़ रहा है।
श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील के ग्राम हुल्लपुर की रहने वाली अंजली धानुक ने दो दिन पहले घर से भागकर शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थानांतर्गत ग्राम करसेना के शेलू धाकड़ से प्रेम विवाह कर लिया। इन दोनों प्रेमी युगल की एक शादी में दोस्ती हुई थी। अजली ने बताया कि हम दोनों बालिग हैं, इसलिए हमने प्रेम विवाह कर लिया है, लेकिन अब मेरे परिवार वाले मेरे पति के परिजनों एवं हमें धमकी दे रहे हैं। आज हमने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है।
ज्ञात रहे कि दो दिन पूर्व तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशखेड़ा में स्थित मोबाइल टॉवर पर भीषण गर्मी के बीच एक प्रेमी युगल चढ़कर ऊपर बैठ गया था। सूचना मिलने पर तेंदुआ थाना पुलिस ने लगभग दो घंटे धूप में खड़े होकर समझाइश दी, तब कहीं जाकर यह प्रेमी युगल इस शर्त पर नीचे उतरा था कि उनकी शादी परिवार वाले करवाएंगे। दोनों के परिजन उनकी शादी के लिए तैयार भी हो गए हैं।

एक प्रेमी युगल जान भी दे चुका है

अप्रैल माह की शुरुआत में ही कोलारस के एक प्रेमी की हत्या प्रेमिका के परिजनों ने कर दी थी। प्रेमिका ने जब अपने प्रेमी की मौत के लिए जिम्मेदार बताया, तो पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया था। इधर प्रेमिका ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

भीषण गर्मी के बीच जिले में तेजी से फैल रहा प्यार का बुखार, घर से भागकर बालिग जोड़े ने की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा
घर से भागकर किया प्रेम विवाह, अब पुलिस से मांग रहे सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page