May 21, 2026
भीषण गर्मी के बीच चंद कदम चलने पर सूख रहा कंठ, नपा की प्याऊ बनी शोपीस, सेवाभावी लोग पिला रहे पानी

भीषण गर्मी के बीच चंद कदम चलने पर सूख रहा कंठ, नपा की प्याऊ बनी शोपीस, सेवाभावी लोग पिला रहे पानी

बस स्टेंड पर प्यासे यात्रियों को पानी पिला रहा बस संचालक, पोहरी नाके पर नपा की खाली प्याऊ

शिवपुरी। इन दिनों आसमान से आग बरस रही है तथा तापमान 43 डिग्री सेल्सियस होने से लोगों का कंठ सूख रहा है। नगरपालिका की जिम्मेदारी है कि पानी उपलब्ध कराए, लेकिन उसने प्याऊ का शोपीस बना दिया। जबकि शहर में कई लोग सेवाभाव के चलते अपने निजी खर्चे से आमजन को पानी पिलवा रहे हैं।
SD न्यूज ने बुधवार यानि आज दोपहर 12 बजे जब बस स्टेंड से एसपी बंगले तक की दूरी में कुछ ऐसी स्थिति मिली। बस स्टैंड पर पोहरी-श्यपुर वाली बसों का संचालन जहां से होता है, वहां यात्रियों के लिए पानी के कैम्पर विक्की सरदार के द्वारा रखवाए गए हैं। जिस पर हर दिन 25 से 27 कैम्पर पानी यात्री पी रहे हैं। पोहरी नाके पर हरे पर्दे वाली एक प्याऊ नगरपालिका के बैनर वाली लगी थी, लेकिन उसमें न पानी था और न ही कोई शख्स बैठा था। इसी रोड पर आगे चलकर चौहान प्याऊ पर वाटर कूलर लगा है, जिसे ग्रामीण बैंक के एसकेएस चौहान ने लगवाई है। इसी रोड पर एसपी बंगले के पास स्थित मंदिर पर भी मटके रखकर प्याऊ लगाई गई है, जिस पर लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
पोहरी रोड से होकर कलेक्ट्रेट एवं नपा कार्यालय के आसपास भी कहीं प्याऊ नजर नहीं आई। जबकि अस्पताल चौराहे पर एक समोसा कचौड़ी वाले अनिल यादव ने कैम्पर रखे हैं। वहीं कोर्ट रोड पर चंद्रा फुलझड़ी वाले ने प्याऊ खोल रखी है। यानि जिस नगरपालिका की जिम्मेदारी है, वो शहर में पानी नहीं पिला रही, जबकि सेवाभावी लोग अपनी जेब से रुपए खर्च करके पानी पिलाकर पुण्य कमा रहे हैं।

पुरानी सभी प्याऊ हुईं बंद::

शिवपुरी शहर में सब्जी मंडी के पास, गांधी चौक के पास पुरानी प्याऊ हुआ करती थी। उनमें बरसों से पानी न भरने की वजह से यह सभी प्याऊ खंडहर होकर बंद हो गईं। ऐसे में यदि नपा के जिम्मेदार शहर के बाजार सहित सरकारी दफ्तरों के पास प्याऊ शुरू कर दें, तो आमजन को पानी की सुविधा मिलने से भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी।

भीषण गर्मी के बीच चंद कदम चलने पर सूख रहा कंठ, नपा की प्याऊ बनी शोपीस, सेवाभावी लोग पिला रहे पानीभीषण गर्मी के बीच चंद कदम चलने पर सूख रहा कंठ, नपा की प्याऊ बनी शोपीस, सेवाभावी लोग पिला रहे पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page