July 8, 2026
भैया होटल पर हुई औचक कार्रवाई, प्रशासनिक या फिर पर्दे के पीछे की राजनीति..!

भैया होटल पर हुई औचक कार्रवाई, प्रशासनिक या फिर पर्दे के पीछे की राजनीति..!

टीनशेड का टपरा तोड़ा, होटल का अतिक्रमण जमींदोज बताया, क्रेन से डंपर ले जाने की चर्चा

शिवपुरी। बड़ौदी के आगे ककरवाया में बुधवार की देर दोपहर प्रशासन, फूड, आबकारी, माइनिंग एवं पुलिस की टीम ने भैया होटल पर औचक कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें डेढ़ पेटी देशी शराब, 6 घरेलू सिलेंडर जब्त करने के साथ ही भैया होटल के पास एक टीनशेड का टपरा तोड़ दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई के प्रेसनोट में भैया होटल के अतिक्रमण को ध्वस्त करने की बात लिखी गई। बताते हैं कि जब्त बताए गए डंपर में से एक को तो मैकेनिक की दुकान से क्रेन में फंसाकर ले जाया गया। इस कार्रवाई को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उसमें प्रशासनिक कम और पर्दे के पीछे की राजनीति अधिक नजर आती है।

यह आया प्रशासन का प्रेस नोट:

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार बुधवार को ग्राम ककरवाया में एसडीएम आनंद सिंह राजावत के नेतृत्व मे राजस्व, आबकारी, खनिज, पुलिस और खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा ‘भैया होटल (भैयालाल एंड रेस्टोरेंट)’ पर छापामार कार्रवाई की गई है। जांच में गंभीर अनियमितताएं और नियमानुसार संचालन न पाए जाने पर राजस्व, आबकारी, खनिज, पुलिस और खाद्य विभाग के संयुक्त दल ने अलग-अलग स्तर पर वैधानिक कार्रवाई की है। जिसमें शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण तथा 25 हजार का जुर्माना लगाया। इसके अलावा आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई। अवैध उत्खनन में लिप्त जेसीबी, डंपर व ट्रॉली को जब्त करना बताया गया।

कांग्रेस छोड़कर नहीं गया अन्नी:

भैया होटल से कांग्रेस नेता अनिल शर्मा (अन्नी) का नाम जुड़ा हुआ है। पूर्व नपा उपाध्यक्ष अन्नी एक समय में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास सिपहसलारों में शामिल रहा। उसके बाद जब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का दौर चला, तो अन्नी उस भीड़ के शामिल नहीं हुआ। यह अलग बात है कि पिछले लंबे समय से अन्नी राजनीति से दूर होकर अपने कारोबार में व्यस्त रहा। इस दौरान अन्नी पर राजनीति की आड में यह दूसरा प्रशासनिक प्रहार है। हालांकि प्रशासन की आज हुई यह कार्यवाही चर्चा का विषय बनी रही।

भैया होटल पर हुई औचक कार्रवाई, प्रशासनिक या फिर पर्दे के पीछे की राजनीति..!
इस टपरे को तोड़कर भैया होटल पर कार्यवाही का प्रेसनोट जारी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page