June 29, 2026
दो वर्गों की भीड़ कलेक्ट्रेट पहुंची: पंप अटेंडर बोले: वेतन दिलाओ या भीख मांगने की परमीशन

दो वर्गों की भीड़ कलेक्ट्रेट पहुंची: पंप अटेंडर बोले: वेतन दिलाओ या भीख मांगने की परमीशन

लोधी युवा संगठन ने मांगा न्याय, बोले: मंगल के साथ धक्कामुक्की करने वालों पर कार्यवाही हो

शिवपुरी। सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को कलेक्ट्रेट में यूं तो बैठकों का दिन होता है, उस दौरान दो वर्गों की भीड़ अपनी फ़रियाद लेकर पहुंची। नगरपालिका के पंप अटेंडर यह कहने गए कि या तो हमें दो माह का रुका वेतन दिलवा दो, या फिर भीख मांगने की परमीशन दे दो। उधर लोधी युवा संगठन ने एक वायरल वीडियो के आधार पर मंगल लोधी के साथ धक्का मुक्की करने वालों पर कार्यवाही की मांग की। महत्वपूर्ण बात यह रही कि इन फरियादों को जिलाधीश के अधीनस्थों ने सुना, जबकि कलेक्टर कोलारस में होने वाले सीएम व केंद्रीय मंत्री के संभावित दौरे की तैयारियां देखने पहुंचे।
गौरतलब है कि नगरपालिका शिवपुरी इन दिनों कैसे चल रही है, यह तो वहां काम करने वाले ही जानते हैं। सीएमओ का प्रभार नायब तहसीलदार देख रहे हैं, नपाध्यक्ष मोगरे की माला लेकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर रही हैं। इस आपाधापी में नपा में पदस्थ लगभग 250 पंप अटेंडरों को दो माह से वेतन नहीं मिलने से उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति भी खराब होती जा रही है। जब इंतजार की इंतिहा हो गई, तो आज पंप अटेंडर एक ज्ञापन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एडीएम से कहा कि या तो हमारा दो माह से रुका वेतन दिलवाया जाए, या फिर हमें परमीशन दी जाए कि हम भीख मांगकर अपना गुजारा कर सकें।

वीडियो देखकर लोधी समाज आक्रोशित:

पिछले दिनों दो वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुए। जिसमें एक वीडियो में मंगल लोधी बिना रॉयल्टी का पत्थर से भरा ट्रेक्टर पकड़कर ले जाते समय उसे रोक कर खड़ा हो गया, तथा रायल्टी मंगवाने की बात कर रहा था। जबकि दूसरे वीडियो में मंगल को एक वर्दीधारी धक्का देते हुए दिख रहा है, जबकि मंगल अपना मोबाइल वापस करने की बात कहता दिख रहा है। दूसरे वीडियो से लोधी समाज का युवा वर्ग आक्रोशित होकर आज कलेक्ट्रेट एवं एसपी ऑफिस पहुंचा, तथा धक्का मुक्की करने वालोंबर कार्यवाही की मांग की। यानि सप्ताह के पहले दिन कलेक्ट्रेट में चहल पहल रही।

दो वर्गों की भीड़ कलेक्ट्रेट पहुंची: पंप अटेंडर बोले: वेतन दिलाओ या भीख मांगने की परमीशन
लोधी युवा संगठन के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर एकजुट हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page