June 18, 2026

शादी करके ससुराल नहीं गई महिला, पिता व भाई ने पीटा तो थाने में की शिकायत, प्रेमी डॉक्टर की गई जान
शिवपुरी। जिले के भौंती थाना अंतर्गत ग्राम भयावन में एक बिना डिग्री के डॉक्टर को गांव के एक परिवार ने पीट-पीट कर मार डाला। महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस महिला के चक्कर में डॉक्टर साहब ने अपनी जान गंवाई, वो शिवपुरी के वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित है।
गलती किसी की, भुगती डॉक्टर ने:
ग्राम भयावन में रहने वाले प्रभान लोधी प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे। गांव की एक महिला की अप्रैल माह में ओरछा के एक परिवार में शादी हुई। महिला अपनी ससुराल से वापस अपने मायके आ गई। इस बीच महिला ने गांव में डॉक्टरी करने वाले प्रभान लोधी के साथ रहने की इच्छा जताई, तो महिला के पिता व भाई ने उसके साथ बीते 15 जून को मारपीट कर दी। महिला ने भौंती थाने पहुंचकर अपने पिता व भाई के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई।
परिवारों में हुआ विवाद, गई डॉक्टर की जान::
महिला द्वारा अपने पिता एवं भाई की शिकायत जब थाने में की गई तथा डॉ. प्रभान के साथ रहने की इच्छा जताई तो 16 जून को महिला एवं डॉक्टर के परिजन आमने- सामने आ गए, तो पुलिस ने हस्तक्षेप करके महिला को शिवपुरी के वन स्टॉप सेंटर में पहुंचा दिया। शाम 4 बजे प्रभान को घर से खींचकर महिला के परिजनों ने इतना पीटा कि अस्पताल में कुछ देर जिंदा रहने के बाद डॉक्टर साहब दुनिया छोड़ गए। इस पूरे घटनाक्रम में महत्वपूर्ण बात यह है कि महिला शादी के बाद ससुराल नहीं गई, तथा अपने गांव में एक इंसान की मौत की वजह बन गई।
भौंती में दर्ज हुआ हत्या का प्रकरण:
इस मामले में भौंती थाना पुलिस ने महिला के परिजनों में 15 नामजद एवं अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। बीती रात एवं बुधवार की सुबह डॉ. प्रभान के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए थाने के सामने चक्काजाम किया।
एक महिला से बिगड़े तीन परिवार:
बीते अप्रैल माह में ओरछा के जिस लड़के से शादी हुई, वो शादीशुदा कुँवारा रह गया, शादीशुदा डॉक्टर साहब की पत्नी विधवा तथा बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, तथा महिला के मायके वाले हत्या के प्रकरण में आरोपी बन गए। इस मामले में डॉ. प्रभान तो कुछ बोल ही नहीं पाए कि वो भी प्रेम करते थे या नहीं..?

मृतक डॉक्टर के परिजन चक्काजाम करते हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page