May 21, 2026
दोपहर में दिया एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन, शाम को कोतवाली पुलिस ने पकड़ी 4 लाख की स्मैक

दोपहर में दिया एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन, शाम को कोतवाली पुलिस ने पकड़ी 4 लाख की स्मैक

देहात थाना क्षेत्र से पकड़ा रवि सरदार, मिली 15.82 ग्राम स्मैक, मुख्य तस्कर तक पहुंचने की तैयारी

शिवपुरी। बीते मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर स्मैक व आईपीएल सट्टे के खिलाफ ज्ञापन लेने के बाद एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने भरोसा दिलाया कि कार्रवाई होगी। अभी आश्वासन दिए हुए कुछ घंटे ही बीते थे कि कोतवाली टीआई रोहित दुबे को सूचना मिली कि होटल ग्रीन व्यू एवं फॉरेस्ट चौकी के बीच एक बिना नंबर की बाइक से एक युवक स्मैक बेचने के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने बिना देर किए मौके पर जाकर घेराबंदी की, और बाइक सवार को धर दबोचा।
पुलिस ने जब पकड़े गए नशे के तस्कर का नाम पूछा तो उसने अपना नाम रवि सरदार पुत्र काबुल सरदार निवासी बडागांव थाना देहात शिवपुरी का होना बताया। उसकी जब तलाशी ली गई तो उसकी लोअर में बायीं तरफ जेब में एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर 15.82 ग्राम स्मैक रखी पाई गई जो कुल कीमती 4 लाख रुपए की है, जिसे आरोपी अवैध रुप से विक्रय करने की नियत से लिए खडा था। आरोपी से मौके पर स्मैक जप्ती एवं एक बाइक कीमती 50000रु. जब्ती की गई। पकड़े गए आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 389/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से स्मैक के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है पूछताछ उपरान्त संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व से में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है, जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।  सूचना प्राप्त होने पर नशे के तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।
सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि. अमित चतुर्वेदी, उनि. सुमित शर्मा, सउनि. प्रवीण त्रिवेदी, सउनि. विवेक भट्ट, प्र.आर गजेन्द्र, प्र.आर. जितेन्द्र रायपुरिया, प्र.आर. विनय सिंह, प्र.आर. अवतार सिंह, प्र.आर. नरेश दुबे, आर. महेन्द्र तोमर, राहुल कुमार, देवेन्द्र रावत, जितेन्द्र रावत, आर. चालक शरद यादव की विशेष भूमिका रही।

दोपहर में दिया एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन, शाम को कोतवाली पुलिस ने पकड़ी 4 लाख की स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page