May 8, 2026
कंट्रोल की दुकानों के चक्कर लगा रहे उपभोक्ता, सर्वर काम न करने से तीन दिन से राशन वितरण प्रक्रिया ठप

कंट्रोल की दुकानों के चक्कर लगा रहे उपभोक्ता, सर्वर काम न करने से तीन दिन से राशन वितरण प्रक्रिया ठप

उपभोक्ता बोले: राशन के लिए छोड़ रहे मजदूरी, न राशन मिल रहा, न मजदूरी, ओआईसी बोले: हम सतत् संपर्क कर रहे

शिवपुरी। जिले के शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचल में सर्वर के काम न करने से उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा। कंट्रोल संचालक जहां हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं, तो वहीं अपनी मजदूरी छोड़कर तीन दिन से गरीब उपभोक्ता कंट्रोल की दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। इस संबंध में ओआईसी फूड अजीत तोमर का कहना है कि हम सतत् संपर्क कर रहे हैं कि सर्वर की समस्या दूर हो तथा उपभोक्ताओं को राशन मिल सके।
जिले सहित देश की हर कंट्रोल पर प्रधानमंत्री का फोटो लगा बोर्ड रखा हुआ है, जिस पर लिखा है कि- मोदी सरकार की गारंटी: सभी को अनाज पोषित समाज। यह गारंटी शिवपुरी शहर सहित जिले में सर्वर न चलने की वजह से बेमानी सी लग रही है। वार्ड नंबर 10 की कंट्रोल दुकान के संचालक दिलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि पिछले 3 दिन से सर्वर की समस्या आ रही है। हमारे साथियों ने बताया कि सुबह सर्वर अच्छा काम करता है, तो हमने सुबह 7 बजे उपभोक्ताओं को कॉल करके बुला लिया, लेकिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक उपभोक्ताओं के साथ हम भी यह इंतजार करते रहे कि सर्वर चल जाए तो हम उपभोक्ताओं को राशन वितरण कर दें। राशन न मिलने की वजह से उपभोक्ताओं की नाराजगी का सामना भी करना पड़ रहा है।
कंट्रोल संचालक राठौड़ ने बताया कि इस बार दो माह का राशन वितरण करना था, लेकिन सर्वर न चलने से वितरण ठप पड़ा है। साथ ही आबंटन भी पूरा नहीं दिया है, तथा 120 क्विंटल की जगह 80 क्विंटल गेहूं भेजा है, जो सभी उपभोक्ताओं को वितरित नहीं हो पाएगा। कुल मिलाकर कंट्रोल संचालक सर्वर न चलने से राशन वितरित नहीं कर पा रहे, तो उधर हर दिन 500 की मजदूरी छोड़कर गरीब उपभोक्ता कंट्रोल दुकान के चक्कर लगा रहे हैं।

बोले ओआईसी: हम मुख्यालय से कर रहे संपर्क

यह बात सही है कि सर्वर की समस्या के चलते राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। हम लगातार मुख्यालय से संपर्क कर इस समस्या को दूर करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
अजीत तोमर, पीआईसी फूड शिवपुरी

कंट्रोल की दुकानों के चक्कर लगा रहे उपभोक्ता, सर्वर काम न करने से तीन दिन से राशन वितरण प्रक्रिया ठप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page