May 4, 2026
img_20260504_1453352130023213205444507.jpg

मगरौनी में पोते ने दादा को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, आधा दर्जन परिजनों को भी किया ज़ख्मी
शिवपुरी। भीषण गर्मी के बीच सिंध की सप्लाई ठप होने से गुस्साए संजय कॉलोनी फिजिकल के रहवासियों ने फिजिकल संपबेल के सामने आड़े पाइप लगाकर रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान एक ऑटो में सवार कुछ लोगों ने जाम करने वालों में शामिल युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलने पर फिजिकल थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर नपा के एई को बुलाकर समस्या निराकरण के लिए आश्वासन दिलवाया, तब कहीं जाकर जाम खुला।
ज्ञात रहे कि सतनबाडा स्थित फिल्टर प्लांट पर मोटरों के खराब होने से शहर में सिंध की सप्लाई ठप हो गई है। शहर के कुछ हिस्सों में दो दिन पहले थोड़ा बहुत पानी आया था, लेकिन संजय कॉलोनी में पिछले 15 दिन से पानी न आने पर लोग कट्टी लेकर पानी की तलाश में ट्यूबबेल ढूंढते फिर रहे हैं। आज जब उनके सब्र का बांध टूट गया, तो उन्होंने संपबेल में रखे पाइपों को ही सड़क पर आड़ा लगाकर रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान एक ऑटो ने निकलने का प्रयास किया, तो जाम लगाने वालों में शामिल भुवनेश भार्गव ने रोकने का प्रयास किया, तो ऑटो ने सवार युवकों ने भुवनेश को जमकर कूट दिया, जिससे उसके सिर व चेहरे पर खून निकल आया। मारपीट करके युवक मौके से भाग गए।
उधर फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने के साथ ही नपा एई सचिन चौहान को बुलवाया। चौहान ने बताया कि मोटर रिपेयरिंग का काम तेजी से चल रहा है, हम संजय कॉलोनी में टैंकर भिजवा देंगे। इस आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
पोते ने ली दादा की जान::
शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी चौकी अंतर्गत ग्राम डोंगरपुर में बीते 3 मई की शाम को एक पोते ने अपने दादा की लाठी से पीट पीट कर हत्या कर दी। ग्रामवासी रामेश्वर रावत ने बताया कि रविवार की शाम 7 बजे हम घर के बाहर अपने पिता करन सिंह रावत एवं चचेरे भाई मनीष रावत के साथ खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी बीच उनका भतीजा विकेंद्र सिंह रावत आया, और उसने अपने दादा करन सिंह में थप्पड़ मारा तथा धक्का देकर पटका और लाठी से हमला बोल दिया। इसी बीच विकेंद्र के पिता संतोष रावत, रामकिशन, देवीसिंह रावत एवं गयाबती ने लाठी डंडों से रामेश्वर पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने करन सिंह को उस समय तक पीटा, जब तक वो मर नहीं गए। बाकी लोग भी इस हमले में चोटिल हो गए। मगरौनी चौकी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच दुष्कर्म के एक मामले में रंजिश चल रही थी।
आंधी में गिरे पेड़ में दबे एक और घायल ने तोड़ा दम:::
दो दिन पूर्व आई तेज आंधी में पोलो ग्राउंड में लगा एक पेड़ उखड़ने से ग्राउंड की दीवार तोड़कर गिर गया। जिसके नीचे दबने से गिरजेश चन्द्र आचार्य निवासी रन्नौद सहित तीन लोग दब गए थे। घायल गिरजेश आचार्य ने ग्वालियर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व ऑटो चालक रहीस खान की भी जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page