May 6, 2026
मेगा स्वास्थ्य शिविर में हर दिन उमड़ रहा मरीजों का सैलाब, ओपीडी, जांचें, दवा सहित भोजन निशुल्क

मेगा स्वास्थ्य शिविर में हर दिन उमड़ रहा मरीजों का सैलाब, ओपीडी, जांचें, दवा सहित भोजन निशुल्क
बोले कलेक्टर: प्राकृतिक आपदा ने प्रभावित किया, टीम वर्क ने सुधारी व्यवस्था, हर बीमारी का हो रहा इलाज

शिवपुरी। माधवराव सिंधिया ट्रस्ट एवं सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में हर रोज की तरह शनिवार को भी मरीजों की भीड़ उमड़ी। एक ही छत के नीचे बड़ी एम्बुलेंसों में एक्सरा, अल्ट्रा साउंड सहित अन्य जांच हो रही हैं, तो वहीं विभिन्न बीमारियों के महानगरों के नामी -गिरामी अस्पतालों से आए डॉक्टरों को दिखाने के लिए लोग लाइन में लगकर अपने नम्बर का इंतजार कर रहे हैं। जिसमें सबसे अधिक त्वचा रोगी, नाक-कान-गला, न्यूरोलॉजी एवं आंखों के मरीज अधिक हैं।
स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाओं को देख रहे कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि यदि आपके भी संपर्क के किसी भी तरह की बीमारी का मरीज है, तो उसे आप भी यहां भिजवाएं, क्योंकि जो डॉक्टर यहां आए हैं, उनसे इलाज कराना तो दूर, मिलना भी मुश्किल होता है। जिलाधीश ने कहा कि शुक्रवार को आए आंधी-पानी ने बहुत कुछ डिस्टर्ब कर दिया था, लेकिन हमारी टीम के सभी लोगों ने सुबह होने तक सब कुछ सामान्य कर दिया था।
शिवपुरी में संचालित इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें किस जगह पर डॉक्टर को दिखाना है, इसके लिए सिंधियानिष्ठ नेताओं के अलावा एनसीसी कैडेट्स को भी लगाया गया है। मरीजों का आना सुबह से शुरू हो जाता है, तथा दोपहर लगभग डेढ़ बजे जब मरीजों को खाना मिलता है, उसी समय ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को भी भोजन पैकेट वितरित होते हैं। जिन मरीजों को एमआरआई या अन्य कोई बाहर की जांच करानी होती है, तो उसके लिए निशुल्क ई रिक्शा भी लगाए गए हैं। चूंकि इस स्वास्थ्य शिविर में प्रशासन एवं पुलिस का अधिकांश अमला लगा हुआ है, इसलिए ऑफिशियल जरूरी काम वो इसी शिविर स्थल पर निपटा रहे हैं, क्योंकि मार्च क्लोजिंग भी है। स्वास्थ्य शिविर में जिस तरह से मरीज उमड़ रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि शिवपुरी सहित अन्य जिलों के भी मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

मेगा स्वास्थ्य शिविर में हर दिन उमड़ रहा मरीजों का सैलाब, ओपीडी, जांचें, दवा सहित भोजन निशुल्क

2 thoughts on “मेगा स्वास्थ्य शिविर में हर दिन उमड़ रहा मरीजों का सैलाब, ओपीडी, जांचें, दवा सहित भोजन निशुल्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page