April 18, 2026
उल्टा पड़ता दिख रहा वास्तुदोष, गुना में पहनी थी माला, अपने घर शिवपुरी में क्या होने वाला..? स्टाफ पर टेलर जमाकर रिश्वतखोरी में लिप्त नपा सीएमओ इशांक धाकड़ पर लटक रहीं कई तलवार शिवपुरी। नगरपालिका शिवपुरी में बरसों पुराने सीएमओ आफिस का गेट वर्तमान सस्पेंडेड सीएमओ इशांक धाकड़ ने वास्तुदोष को दूर करने के लिए पुराने गेट पर दीवार बनवा दी थी। गेट की दिशा बदलने के बाद वास्तुदोष तो दूर नहीं हुआ, लेकिन सीएमओ पर कई सारे दोष लगने के बाद आज तो रिश्वतखोरी का आरोप भी लोकायुक्त ने लगा दिया। नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारियों पर टेलर जमाकर उन्हें सस्पेंड और फिर बहाल करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला शनिवार को लोकायुक्त ने ट्रैप कर लिया। लोकायुक्त टीम के प्रभारी का कहना था कि स्थापना बाबू ने सीएमओ के नाम पर ही 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, क्योंकि निलंबित कर्मचारी को बहाल करने का अधिकार सीएमओ को ही है। उन्होंने तो रिकॉर्डिंग आदि सुनने के बाद इस मामले में सीएमओ इशांक धाकड़ का नाम बढ़ने की पूरी संभावना जताई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि निलंबित कर्मचारी से रिश्वत लेने का मामला भले ही आज ट्रैप हुआ है, लेकिन इस तरह की वसूली सफाई कर्मचारियों तक से की गई, जिसकी चर्चा नगरपालिका में सरगर्म रहीं। यह भी लटक रहीं तलवारें: - भ्रष्टाचार अधिनियम के मामले में शासन ने निलंबित कर दिया। जबलपुर हाईकोर्ट से स्टे पर वापस आए। - महज 17 लाख में गांधी पार्क में मेला लगवा कर 61 लाख में लगने वाले शिवपुरी के सिद्धेश्वर मेले की परंपरा को खत्म करने का आरोप। - भ्रष्टाचार अधिनियम के जिस मामले में ठेकेदार व दो इंजीनियर जेल होकर आए, उसमें सीएमओ व अध्यक्ष का नाम जुड़ने का खतरा भी बना हुआ है।

दहेज के लिए पत्नी को चलती ट्रेन से गिराकर मारा, झूठी कहानी रची थी वकील पति ने, अब माता-पिता सहित पुलिस गिरफ्त में
मृतका जालौन (उप्र) की, ससुराली इंदौर में रहने वाले, ट्रेन से गिराकर शिवपुरी में मारने का आरोप

शिवपुरी। लगभग 7 माह पूर्व एक विवाहिता की ट्रेन से गिराकर मौत होने की घटना शिवपुरी हुई थी। जिसमें मृतका के वकील पति ने स्टोरी बताई थी कि उल्टी करते समय ट्रेन से गिर गई थी। जबकि मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या की आशंका जताई थी।
बीते 30 सितंबर 2025 को सुधीर शर्मा निवासी उरई जालौन उप्र ने कोतवाली शिवपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी शिवानी की शादी विकास पुत्र कृष्णकांत शर्मा निवासी गोविंद कालोनी इंदौर से हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुरूप दहेज भी दिया था। बावजूद इसके ससुरालीजन पति विकास (वकील), ससुर कृष्णकांत एवं सास अर्चना शर्मा अपनी बहू को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने संदेह जताया कि उनकी बेटी को जान- बूझकर चलती ट्रेन से गिराकर उसकी दहेज हत्या की आशंका जताई थी।
जबकि मृतका शिवानी के वकील पति ने पुलिस को यह स्टोरी बताई थी कि ट्रेन से जाते समय शिवानी की तबियत एकाएक बिगड़ गई, और जब वो ट्रेन के गेट पर उल्टी करने गई, तो गिरने से उसकी मौत हो गई। कोतवाली टीआई रोहित शर्मा ने बताया कि पति सहित सास एवं ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।

उल्टा पड़ता दिख रहा वास्तुदोष, गुना में पहनी थी माला, अपने घर शिवपुरी में क्या होने वाला..?
स्टाफ पर टेलर जमाकर रिश्वतखोरी में लिप्त नपा सीएमओ इशांक धाकड़ पर लटक रहीं कई तलवार
शिवपुरी। नगरपालिका शिवपुरी में बरसों पुराने सीएमओ आफिस का गेट वर्तमान सस्पेंडेड सीएमओ इशांक धाकड़ ने वास्तुदोष को दूर करने के लिए पुराने गेट पर दीवार बनवा दी थी। गेट की दिशा बदलने के बाद वास्तुदोष तो दूर नहीं हुआ, लेकिन सीएमओ पर कई सारे दोष लगने के बाद आज तो रिश्वतखोरी का आरोप भी लोकायुक्त ने लगा दिया।
नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारियों पर टेलर जमाकर उन्हें सस्पेंड और फिर बहाल करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला शनिवार को लोकायुक्त ने ट्रैप कर लिया। लोकायुक्त टीम के प्रभारी का कहना था कि स्थापना बाबू ने सीएमओ के नाम पर ही 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, क्योंकि निलंबित कर्मचारी को बहाल करने का अधिकार सीएमओ को ही है। उन्होंने तो रिकॉर्डिंग आदि सुनने के बाद इस मामले में सीएमओ इशांक धाकड़ का नाम बढ़ने की पूरी संभावना जताई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि निलंबित कर्मचारी से रिश्वत लेने का मामला भले ही आज ट्रैप हुआ है, लेकिन इस तरह की वसूली सफाई कर्मचारियों तक से की गई, जिसकी चर्चा नगरपालिका में सरगर्म रहीं।
यह भी लटक रहीं तलवारें:
- भ्रष्टाचार अधिनियम के मामले में शासन ने निलंबित कर दिया। जबलपुर हाईकोर्ट से स्टे पर वापस आए।
- महज 17 लाख में गांधी पार्क में मेला लगवा कर 61 लाख में लगने वाले शिवपुरी के सिद्धेश्वर मेले की परंपरा को खत्म करने का आरोप।
- भ्रष्टाचार अधिनियम के जिस मामले में ठेकेदार व दो इंजीनियर जेल होकर आए, उसमें सीएमओ व अध्यक्ष का नाम जुड़ने का खतरा भी बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page