May 23, 2026
कॉकरोच से बचते नजर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल एवं केंद्रीय मंत्री सिंधिया

कॉकरोच से बचते नजर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल एवं केंद्रीय मंत्री सिंधिया

पूछा सवाल: देश का युवा आक्रोशित है, सिंधिया बोले: हम पीएम के साथ 2047 का विकसित भारत बनाने में जुटे हैं

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। जिसमें मीडिया ने जब कोकरोच जनता पार्टी का सवाल किया, तो दोनों नेता इस सवाल से बचने का प्रयास करते नजर आए। सिंधिया से जब पूछा कि देश का युवा आक्रोशित है, तो वे बोले कि हम और देश का हर एक नागरिक प्रधानमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकसित भारत 2047 बनाने में जुटे हुए हैं।
ज्ञात रहे कि शिवपुरी के नक्षत्र गार्डन में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आए हुए थे, तथा रात में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शिवपुरी आए। आज सुबह 11 बजे उसी प्रशिक्षण स्थल पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल से जब कोकरोच जनता पार्टी का सवाल किया, तो खंडेलवाल बोले कि वो मामला सोशल मीडिया पर चला, जो समय के साथ ही खत्म भी हो जाएगा। देश की जो पुरानी पार्टी हैं, उनकी एक विचारधारा है, जो लंबे समय तक चलती है। जिस पार्टी की आप बात कर रहे हैं, वो सोशल मीडिया से शुरू हुई है, जिसका कुछ स्थायित्व नहीं है। जब उनसे पूछा कि यदि उस पार्टी से कोई फर्क नहीं पड़ता तो फिर उसे ब्लॉक क्यों करवा दिया गया। इस सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष चुप्पी साध गए। जब उनसे पूछा कि क्या वर्तमान में जो बयानबाजी की जा रही है, उसमें संयम टूट रहा है, तो वे इस सवाल पर भी चुप्पी साध गए। थोकबंद कांग्रेसियों के भाजपा में आने के बाद यह प्रशिक्षण उनके लिए कितना कारगर साबित होगा, के सवाल ओर खंडेलवाल बोले कि उन्हें भाजपा की विचारधारा को समझने का मौका ऐसे प्रशिक्षण में मिलता है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब कोकरोच जनता पार्टी का सवाल किया, तो वे बोले कि मुझे इस संबंध में कुछ नहीं कहना। साथ ही उन्होंने कहा कि एक बयान आया था, जिसके बाद यह सब बाते शुरू हुई है। उनसे जब पूछा कि क्या आपको नहीं लगता कि देश का युवा आक्रोशित है, तो वे बोले कि हमारे साथ प्रधानमंत्री ने साढ़े 5 घंटे की बैठक की है, जिसमें विकसित भारत 2047 पर विचार मंथन हुआ है। देश का हर नागरिक हमारे प्रधानमंत्री के साथ विकसित भारत बनाने में कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। नीट का पेपर लीक होने के सवाल पर सिंधिया बोले कि उसकी जांच चल रही है।

कॉकरोच से बचते नजर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल एवं केंद्रीय मंत्री सिंधिया
कॉकरोच से बचते नजर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल एवं केंद्रीय मंत्री सिंधिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page