June 3, 2026
बदरवास में 1 करोड़ की चोरी करवाने वाले दबोचे, करने वाले व माल की रिकवरी हो रही मुश्किल

बदरवास में 1 करोड़ की चोरी करवाने वाले दबोचे, करने वाले व माल की रिकवरी हो रही मुश्किल

चर्चा सरगर्म: चोरी का माल लेकर रफूचक्कर हुईं चोरों की महिलाएं, पुलिस अब उन्हें भी आरोपी बनाने की तैयारी में

शिवपुरी। जिले के बदरवास कस्बे में प्राचार्य के घर हुई 1 करोड़ की चोरी में पुलिस ने उनको तो दबोच लिया, जिन्होंने चोरों की मदद की थी। कुछ चोर भी पकड़े हैं, लेकिन कुछ साथी अभी फरार होने के साथ ही चोरी गए माल की रिकवरी मुश्किल हो रही है। विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि चोरी का माल लेकर पारदियों की महिलाएं माल लेकर रफूचक्कर हो गईं। महत्वपूर्ण बात यह है कि महिलाएं बिना मोबाइल के गायब हुई हैं, जिसके चलते माल सहित उन्हें पकड़ने के लिए उन्हें भी आरोपी बनाने की तैयारी है।
गौरतलब है कि बीते 22-23 मई की दरमियानी रात बदरवास में रहने वाले सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य महेंद्र कुमार गुप्ता के घर में किचिन की खिड़की से घुसे चोर 1 करोड़ का माल समेट कर ले गए थे। जिसमें आधा किलो सोना, 4 किलो चांदी व 10 लाख रुपए नगद शामिल है। दस दिन की मशक्कत के पुलिस ने वो लोग चिन्हित कर लिए, जो इस चोरी को करवाने में सूत्रधार व मददगार थे। उनसे पूछताछ करने पर चोर गिरोह का पता चलने के साथ ही दो चोर भी दबोच लिए, लेकिन इतने दिन में चोरों ने माल को ठिकाने लगाने के लिए अपने घर की महिलाओं को माल ठिकाने लगाने के लिए रवाना कर दिया। माल लेकर रफूचक्कर हुईं महिलाएं भी इतनी शातिर हैं कि वो अपने साथ मोबाइल नहीं ले गईं, जिसके चलते उनकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस अब चोरों के साथ चोरी गए माल की रिकवरी के प्रयास में जुटी हुई है। हालांकि चोरी के दलालों को पकड़कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, तथा अब कड़ी से कड़ी जोड़कर फरार चोर व चोरी गया माल भी जल्द बरामद हो जाएगा।


बदरवास में 1 करोड़ की चोरी करवाने वाले दबोचे, करने वाले व माल की रिकवरी हो रही मुश्किल
प्राचार्य के किचिन की वो खिड़की, जहां से घुसे थे चोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page