April 16, 2026
आधुनिक पर्यटन नगरी शिवपुरी के मुख्य बाजार में सड़कें खोदने से शहरवासियों का निकलना हो रहा मुश्किल

आधुनिक पर्यटन नगरी शिवपुरी के मुख्य बाजार में सड़कें खोदने से शहरवासियों का निकलना हो रहा मुश्किल
जब 15 वर्षीय हो गई सिंध जलावर्धन योजना, तब शहर के मुख्य बाजार की आई याद, खोद डालीं व्यस्ततम सड़कें

शिवपुरी। आधुनिक पर्यटन नगरी के रूप में शिवपुरी को विकसित करने का दावा करने वाले यदि शहर के मुख्य बाजार कोर्ट रोड, टेकरी बाजार, प्रगति बाजार में पैदल या दुपहिया वाहन से निकल जाएं, तो उन्हें शहर की जनता के दर्द का अहसास होगा।
एक तरफ जहां आसमान से आग बरस रही है, और पारा 40 डिग्री पर पहुंच रहा है। ऐसे में लोग खुले आसमान के नीचे से दूर होकर छांव ढूंढ रहे हैं, लेकिन शहर की जनता हर सड़क और चौराहे पर लगने वाले जाम में फंसकर यह झुलसा देने वाली धूप परेशानी बनी हुई है। शिवपुरी शहर के बाजार में सिंध जलावर्धन योजना के तहत डाली जाने वाली पाइप लाइन के लिए खुदाई की जा रही है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस योजना को शुरू हुए 15 साल हो गए, तब कहीं जाकर नगरपालिका के जिम्मेदारों को याद आई कि शहर के बाजार में तो सिंध जलावर्धन की पाइप लाइन ही नहीं डाली गई।

बदहाल सड़कों के बीच ध्वस्त ट्रैफिक व्यवस्था

शिवपुरी शहर के बाजार की व्यस्ततम सड़कों से लेकर हर चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था चारो खाने चित्त है। बाजार की सड़कें पहले से ही खुदी हुई है, उस पर से बाजार में लगातार घूमने वाले ठेले व बीच सड़क तक पार्क किए जाने वाले वाहनों की वजह से दिन भर ट्रैफिक जाम के हालात बनते रहते हैं। सबसे अधिक हालात गुरुद्वारा चौराहे के हैं, क्योंकि यहां वाहन चारों तरफ से फंसकर लोगों की परेशानी बड़ा रहे हैं। सड़कें तो पता नहीं कब सुधरेंगी, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को तो सुधारा जाकर आमजन को राहत दी जा सकती है।

आधुनिक पर्यटन नगरी शिवपुरी के मुख्य बाजार में सड़कें खोदने से शहरवासियों का निकलना हो रहा मुश्किल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page