July 7, 2026
ससुरालियों से त्रस्त महिला पुलिस की परेशानियां बढ़ाने बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंची कंट्रोल रूम

ससुरालियों से त्रस्त महिला पुलिस की परेशानियां बढ़ाने बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंची कंट्रोल रूम

जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में परिवारिक विवाद में जहर खाकर दो लोगों ने दी अपनी जान

शिवपुरी। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में चल रही पुलिस की जनसुनवाई में उस समय हड़कंप मच गया, जब अपने साथ बोतल में पेट्रोल लेकर आई महिला ने आत्मदाह की चेतावनी दी। ससुरालियों से त्रस्त महिला व उसका पति यह प्लान करके जनसुनवाई में पहुंचे थे। वहीं दूसरी ओर सोमवार को जिले दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में परिवारिक विवाद के चलते दो लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस कंट्रोल रूम में चल रही जनसुनवाई में शिकायत के बहाने अपने पति के साथ पहुंची सईसपुरा की एक महिला ने अपने साथ छुपाकर लाई बोतले में पेट्रोप को जब निकाला तो वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर बोतल छीन ली। महिला का आरोप है कि उसके ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं, तथा उसके पति को घर से निकालने के साथ ही सार्वजनिक शौचालय में भी ताला लगा दिया। इस संबंध में महिला ने फिजिकल थाना एवं महिला थाने में भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाही न होने से नाराज महिला आज बोतल में पेट्रोल लेकर कंट्रोल रूम पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

एक ने ससुराल में, तो दूसरे ने घर में गटका जहर:

जिलें में सोमवार की देर शाम दो लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पहला मामला सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खांदी गांव में रहने वाले 35 वर्षीय मंशाराम जाटव का है। मंशाराम सोमवार को अपनी ससुराल करेरा गया था। वहां किसी बात पर विवाद हो जाने के बाद कथित तौर पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया या खिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं नरवर के मगरौनी में रहने वाले 34 वर्षीय पौन कुशवाह ने अपने पारिवारिक विवाद के चलते सोमवार की देर शाम जहर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर उसे भी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ससुरालियों से त्रस्त महिला पुलिस की परेशानियां बढ़ाने बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंची कंट्रोल रूम
बोतल में पेट्रोल लेकर आई महिला को पकड़तीं महिला पुलिसकर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page