June 28, 2026
img_20260627_1818367357849571053809401.jpg

एक साथ दो जगह मेला चला रहे भागचंद पर श्योपुर में दादागिरी करने पर दर्ज हुआ मामला
शिवपुरी। मेले लगाने वाला शिवपुरी का ठेकेदार भागचंद शिवहरे को इस बार श्योपुर का मेला भारी पड़ गया। शिवपुरी के सिद्धेश्वर मेले में एक परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में भले ही कार्यवाही न हुई हो, लेकिन श्योपुर में दादागिरी करने के फेर में जेल की हवा खानी पड़ गई।
गौरतलब है कि शिवपुरी को मेलों का शहर बनाने में ठेकेदार भागचंद शिवहरे का विशेष योगदान है। पहले गांधी पार्क में मेला लगाया, उसके बाद सिद्धेश्वर में मेला लगाने के साथ ही श्योपुर में भी मेला लगाया है। सूत्रों का कहना है कि 3 दिन पूर्व मेला घूमने आई एक जाट परिवार की महिला को झूला झूलते समय तबियत बिगड़ने लगी। महिला के परिजनों ने झूला रोकने के लिए कहा। बताते हैं कि झूला रोका नहीं गया तो महिला झूले में ही बेहोश हो गई। झूला जब रुका तो महिला के परिजनों ने झूले वाले को थोड़ी सख्ती के साथ समझाया, तो इसी बीच भागचंद ने आकर लाठी से जाट परिवार के पुरुष की मारपीट कर दी।
बताते हैं कि घटना के कुछ देर बाद जाट समाज के लोगों ने आकर पहले तो भागचंद के भाग्य का फैसला किया यानि जमकर मारपीट की और फिर लूट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करवा दी तो ठेकेदार को जेल की हवा खानी पड़ गई।
शिवपुरी में भी परिजन के सामने पीटा::
तीन दिन पूर्व शिवपुरी सिद्धेश्वर मेले में भी मेला ठेकेदार यानि भागचंद के गुर्गों ने एक परिवार के साथ आए युवक की बुरी तरह मारपीट कर दी थी। इतना ही नहीं महिलाओं के साथ भी अभद्रता करने के अलावा मारपीट के दौरान मासूम बच्चे भी सहम गए थे। उस मामले में कोई कार्यवाही हुई हो, ऐसा सुनने में तो नहीं आया।
ठेकेदार का विवादों से पुराना नाता:
मेला ठेकेदार भागचंद शिवहरे का विवादों से पुराना नाता है। पूर्व में भी जब सिद्धेश्वर मेले का ठेका लिया था, तब फिजिकल थाने में रिकॉर्ड शिकायतें दर्ज हुई थीं। पहले मेला देते समय नगरपालिका की शर्तों में ठेकेदार का चरित्र प्रमाण पत्र की शर्त हुआ करती थी, जिसे नपा के एक भ्रष्ट अधिकारी ने उस शर्त को हटाकर ठेका दिया था।

श्योपुर में मारपीट करता ठेकेदार, जिसके चलते जाना पड़ा जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page