June 11, 2026
मानवता शर्मसार: कुत्ते को अपने घर से भगाने पर बुजुर्ग को इतना पीटा कि दुनिया ही छोड़ गया

मानवता शर्मसार: कुत्ते को अपने घर से भगाने पर बुजुर्ग को इतना पीटा कि दुनिया ही छोड़ गया

पिछले 24 घंटे की प्रमुख खबरें: दिनारा के जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत, 3 लाख की चोरी करने वाले उसी गांव के चोर

शिवपुरी। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना शिवपुरी शहर के पुरानी शिवपुरी में गुरुवार को हुई। जिसमें एक कुत्ते को अपने घर से भगाने पर पड़ौसी ने बुजुर्ग को पीटकर दुनिया से विदा कर दिया। वहीं दिनारा के जीजा- साले की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, तो उधर खनियाधाना पुलिस ने 3 लाख के जेवर चुराने वाले चोरों को धर दबोचा।
शिवपुरी शहर में देहात थाना अंतर्गत इमामबाड़ा वाली गली में रहने वाले 70 वर्षीय जफीर अहमद, गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे जब अपने घर आ रहे थे, तो उन्हें पड़ोसी आसिफ का कुत्ता अपने घर के आगे बैठा नजर आया। जफीर ने जब उसे भगाया, तो आसिफ न उनमें लाठी मार दी, बीच बचाव करने आई जफीर की पत्नी को आसिफ की पत्नी ने पीटा। जब यह दंपत्ति थाने में अपने बेटे चाँद खां के साथ शिकायत करने के बाद वापस लौटे, तो आसिफ ने जफीर को फिर पीटा, तथा धक्का दे दिया। जिससे बुजुर्ग का सिर पत्थर में लगने से वो गम्भीर घायल हो गए, तथा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, आरोपी आसिफ रफ्तार बताया जा रहा है।

बोलेरो की टक्कर से जीजा-साले की मौत:

शिवपुरी जिले के दिनारा कस्बे के ग्राम सेवड़ी में रहने वाले प्रीतम अहिरवार, अपने जीजा प्रेमी अहिरवार एवं आनंद अहिरवार के साथ गुरुवार की रात झांसी से अपने गांव वापस बाइक से आ रहे थे। शिवपुरी-झांसी रोड पर रक्सा के पास एक तेज रफ्तार बुलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें प्रीतम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि प्रेमी ने उपचार के दौरान दुनिया छोड़ दी। आनंद की हालत गम्भीर है, तथा वो उपचारार्थ भर्ती है।

गांव के ही निकले जेवर चुराने वाले::

जिले के खनियाधाना थाना अंतर्गत ग्राम मुहारीकला निवासी अरविंद लोधी के घर में 23-24 मई की दरमियानी रात चोरी हो गई थी। चोर उनके घर से 3 लाख के जेवर चुरा ले गए थे। पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने जब पड़ताल की तो चोरी करने वाले गांव के ही निकले। चोर यशपाल लोधी एवं सोनसिंह लोधी के अलावा एक 16 वर्षीय किशोर भी शामिल था। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी गए जेवर बरामद कर लिए।

मानवता शर्मसार: कुत्ते को अपने घर से भगाने पर बुजुर्ग को इतना पीटा कि दुनिया ही छोड़ गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page