June 11, 2026
आपदा में अवसर: भाजपा नेता के वेयर हाउस परिसर में मिला खाद से भरा ट्रक, 434 कट्टे गायब

आपदा में अवसर: भाजपा नेता के वेयर हाउस परिसर में मिला खाद से भरा ट्रक, 434 कट्टे गायब

ट्रक चालक हुआ फरार, किसान भटक रहा खाद के लिए, गुजरात से भरकर कोलारस आया ट्रक

शिवपुरी। इन दिनों किसान खाद के लिए परेशान है, और खाद के इस संकट को मुनाफ़े में बदलने का कोई भी मौका सत्ताधारी दल के नेता नहीं छोड़ रहे। बीते गुरुवार को कोलारस के जिस वेयर हाउस परिसर में खाद से भरा ट्रक प्रशासन ने पकड़ा, वो वेयर हाउस स्थानीय भाजपा नेता रविंद्र शिवहरे का बताया जा रहा है। इतना ही नहीं ट्रक में भरे खाद के कट्टों में 434 कट्टे एवं ट्रक चालक लापता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि क्षेत्रीय सांसद के नजदीकियों का नाम जब ऐसे मामलों में आता है, तो कहीं न कहीं उनकी छवि भी प्रभावित होती है।
गौरतलब है कि प्रशासन एवं कृषि विभाग की टीम ने गुरुवार को कोलारस के मां कैला देवी वेयर हाउस परिसर से खाद से भरा एक ट्रक पकड़ा। प्रशासनिक टीम के आते ही ट्रक का चालक सुनील गुर्जर भाग गया, जबकि हेल्पर कृपाल गिरी पकड़ में आ गया। कृपाल ने टीम को बताया कि ट्रक में खाद के 800 कट्टे लेकर भरूच गुजरात से रवाना हुए थे। जब ट्रक में भरे कट्टों की गिनती की गई, तो उसमें 366 कट्टे ही मिले, जबकि 434 कट्टे किसी अन्य वाहन से गुपचुप तरीके से सप्लाई कर दी गई।
कोलारस थाना पुलिस ने अभी ट्रक चालक एवं हेल्पर के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब गायब किए गए 434 खाद के कट्टे एवं ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
इस पूरी कार्यवाही में बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में खाद किसने मंगवाई थी। क्योंकि वेयर हाउस संचालक का काम तो शराब का है, फिर उनके वेयर हाउस परिसर में खाद का ट्रक मिलना कई सवालों को जन्म देता है।
चूंकि इन दिनों खाद का संकट बड़ा है, तथा आसमान पर छाए बादल यदि बरस गए तो किसान को बोबनी के लिए खाद की जरूरत पड़ेगी, इसलिए वो मुंहमांगे दाम पर भी खाद लेने को तैयार है। शायद अन्नदाता की इसी मजबूरी का फायदा उठाने के लिए रघुवीर सरदार ऑर्गेनिक सब्सिट्यूट ऑफ डीएपी नामक खाद का ट्रक मंगवाया गया था।

आपदा में अवसर: भाजपा नेता के वेयर हाउस परिसर में मिला खाद से भरा ट्रक, 434 कट्टे गायब
वह ट्रक जिसमें आई थी गुजरात से कोलारस खाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page