May 30, 2026
वार्ड 19 में पानी भरवाने गए टैंकर चालक के साथ मारपीट, देहात थाने में खड़े किए टैंकर, मामला दर्ज की मांग

वार्ड 19 में पानी भरवाने गए टैंकर चालक के साथ मारपीट, देहात थाने में खड़े किए टैंकर, मामला दर्ज की मांग

टैंकर के ऊपर चढ़कर पानी भरने से चालक ने रोका तो बाल्टी फेंक कर मारी, चेहरे पर आई चोट

शिवपुरी। भीषण गर्मी के बीच जलसंकट से जूझ रही शिवपुरी शहर की जनता के लिए नपा एवं नेताओं द्वारा चलाए गए टैंकर से पानी वितरण के दौरान लोगों ने टैंकर चालक के साथ मारपीट कर दी। चेहरे पर बाल्टी मारने से चोट लग गई तथा खून बहता हुआ देखकर अन्य टैंकर चालक एवं पंप अटेंडर देहात थाने पहुंच गए। महत्वपूर्ण बात यह रही कि पानी वितरण के दौरान पार्षद साथ नहीं थे, इसलिए स्थानीय लोग टैंकर चालक पर हावी हो गए।
मारपीट का शिकार हुए टैंकर चालक मजबूत सिंह ने बताया कि जब हम टैंकर लेकर वार्ड में पहुंचे तो एक युवक टैंकर के ऊपर चढ़कर पानी की कट्टियां भरने की कोशिश करने लगा। टैंकर चालक ने कहा कि इस तरह पानी भरने से गिरकर चोटिल हो सकते हो, इसलिए नीचे उतरकर पानी भर लो। यह बात सुनते ही उक्त युवक ने चालक में बाल्टी फेंक कर मारी, जो मजबूत सिंह के चेहरे पर लगी, जिससे खून बहने लगा।
इस घटना के बाद दूसरे वार्डों में भी पानी वितरण से जब टैंकर चालकों ने मना किया तो पार्षद राजू गुर्जर एवं विजय बिंदास भी देहात थाने पर पहुंचे। पार्षदों का कहना है कि जब शहर में पानी की इतनी किल्लत है, और टैंकर लेकर आ रहे हैं, तो उनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए, न कि उनके साथ मारपीट की जाए। देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान नपा के इंजीनियर सत्येंद्र निगवाल भी टैंकर चालकों एवं पंप अटेंडरों के साथ पुलिस थाने पहुंचे।

टैंकरों की ओपनिंग में खून खराबा गलत

भीषण जलसंकट से जूझ रहे शिवपुरी शहर में शनिवार से ही टैंकर सुविधा शुरू की गई, और आज पहले ही दिन खून खराबा किया गया, जो गलत है। यह बात सही है कि लोग पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन जो लोग पानी देने आ रहे हैं, उनसे तो अच्छा व्यवहार करें, ताकि यह सुविधा सुचारु रूप से चल सके।

वार्ड 19 में पानी भरवाने गए टैंकर चालक के साथ मारपीट, देहात थाने में खड़े किए टैंकर, मामला दर्ज की मांग
मारपीट का शिकार टैंकर चालक अपनी चोट दिखाता हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page